महाराष्ट्र में जहरीली शराब बनी ‘काल’, पुणे के 5 इलाकों में 15 लोगों की मौत, CM फडणवीस के जांच के आदेश

महाराष्ट्र में पुणे के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई. पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के फूगेवाड़ी में जहरीली शराब के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हडपसर में 5 लोगों की मौत हुई.

pune news

फोटो- AI

विज्ञापन

Pune Poisonour Liquor Case: महाराष्ट्र में पुणे के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई. पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के फूगेवाड़ी में जहरीली शराब के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हडपसर में 5 लोगों की मौत हुई.

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों की मौत हुई है. इस तरह कुल 15 लोगों की जान गई है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी. यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी. दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी. कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा. इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई. इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

आरोपी अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार 

योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

48 घंटे में 15 संदिग्ध मौतें

पुणे में बीते 48 घंटों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, महाराष्ट्र सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि सभी 15 मौतें शराब पीने से नहीं हुई है. प्रशासन के अनुसार, हार्ट अटैक और अन्य कारण भी शामिल हैं. वहीं, परिवार का कहना है कि जिन व्यक्तियों की मौत हुई है वो शराब पीकर ही मरे हैं. पुणे से लेकर पिंपरी चिंचवड़ तक मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

पुणे में कथित जहरीली देशी शराब पीने से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 48 घंटे में पुणे और पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में कुल 15 लोगों की संदिग्ध मौत होने से हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कठोर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम करेगी.

पुणे के हडपसर में 5 लोगों की मौत

पुणे के हडपसर इलाके में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है —

विज्ञापन

राहुल शरद क्षीरसागर (45 वर्ष) — निवासी पांढरे मळा, सर्वे नंबर 257, हडपसर, पुणे

विजय भूकुरलाल शर्मा (45 वर्ष) — निवासी पांढरे मळा, ससाणे नगर, हडपसर, पुणे

विज्ञापन

अरुण डाडर — निवासी हडपसर, पुणे

अशोक रमेश चव्हाण — निवासी काळेपडळ, पुणे

विज्ञापन

विजय भूकुरलाल शर्मा — निवासी पांढरे मळा, ससाणे नगर, हडपसर, पुणे

वहीं, पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में भी 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ज्यादा नशे के लिए हिरासत में लिए गए आरोपी योगेश वानखेड़े ने शराब में मिथेनॉल मिलाया था, जिसके कारण यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि योगेश वानखेड़े गांव-गांव जाकर देशी शराब बेचने और वितरण का काम करता था. राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अनुसार, मामले में अब तक 3 जगहों पर कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक कर्नलसिंह विरखा नामक व्यक्ति शराब के अड्डे का मालिक बताया जा रहा है. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी योगेश वानखेड़े पर पहले से देशी शराब बेचने के तीन मामले दर्ज हैं. हडपसर, चतु:शृंगी और पुणे ग्रामीण क्षेत्रों में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी.

दर्ज मामले इस प्रकार हैं-

विज्ञापन

सीआर नंबर 147/23, दिनांक 17/09/2023 — चतु:शृंगी पुलिस थाना

CIआर नंबर 101/24, दिनांक 30/12/2024 — हडपसर पुलिस थाना

विज्ञापन

सीआर नंबर 216/25, दिनांक 13/12/2025 — चतु:शृंगी पुलिस थाना

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सभी मौतें शराब पीने से ही हुई हैं या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जबकि मृतकों के परिजनों का दावा है कि शराब पीने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौत हुई.

विज्ञापन

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया घटना पर दुख

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मामले में आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है. कुछ लोगों को और अरेस्ट किया जा सकता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ