Rajkot game zone fire: गुजरात के राजकोट गेम जोन अग्निकांड हादसे में बुधवार को चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में पुलिस कुल 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें गेमजोन के दो मालिक, स्थानीय सिविक एजेंसियों के कर्मचारियों और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
गुजरात पुलिस उपायुक्त (क्राइम) पार्थराज सिंह गोहिल ने बताया कि चार्जशीट में कुल 365 को गवाह बनाया गया है। चार्जशीट में इन सभी के बयान दर्ज किए गए हैं। चार्जशीट गुजरात पुलिस की अपराध शाखा द्वारा राजकोट न्यायिक मजिस्ट्रेट एपी दवे की अदालत में दायर की गई थी।
चार्जशीट में किए गए ये खुलासे
पुलिस के अनुसार चार्जशीट में बताया गया है कि घटना के समय चल रहे वेल्डिंग कार्य से निकलने वाली चिंगारियों से आगे फैली थी। आग लगने के चार मिनट के भीतर ही उसने वहां रखने फोम शीट, प्लास्टिक और लकड़ी समेत पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया था। चार्जशीट में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें 304 (हत्या की श्रेणी में न आने वाली गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 337 (ऐसा कार्य करके चोट पहुंचाना जिससे दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा हो), 114 (अपराध के समय उपस्थित कोई व्यक्ति) आदि शामिल है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार राजकोट के TRP गेम जोन में 25 मई की शाम को आग लगी थी। बताया जाता है कि शाम 5.33 मिनट पर गेम जोन के एक हिस्से में आग लगी थी। आग वेल्डिंग का काम के दौरान लगी थी, मामूली चिंगारी से ये आग फैली जिसने देखते ही देखते पूरे गेम जोन को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में 12 बच्चों समेत कुल 28 लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
3 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
14 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines