Adani Vidya Mandir News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज 29 सितंबर 2025 दिन सोमवार को अहमदाबाद स्थित अडाणी विद्या मंदिर का दौरा किया. उन्होंने यहां पढ़ रहे करीब 3000 बच्चों मुलाकात की और स्कूल परिसर का जायजा लिया. स्कूल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने अडाणी फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि अडाणी फाउंडेशन ने उन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने और करियर बनाने का मौका दिया है, जो गरीबी और संसाधनों के अभाव में स्कूल में एडमिशन नहीं ले पा रहे थे.
बच्चों को मेहनत करने का मंत्र दिया
उन्होंने कहा कि मैंने 35 साल तक बच्चों को पढ़ाया और 5 गुरुकुल खोले हैं, जिनमें करीब 5000 बच्चे पढ़ते हैं. गुरुकुल में ही उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि जिंदगी में कभी भी हीन भावना नहीं आने देना. कभी यह नहीं सोचना कि अमीर परिवार में पैदा नहीं हुए. महंगी गाड़ियां, मकान, कपड़े और स्कूल-किताबें नहीं मिली, ऐसा कभी नहीं सोचना. भगवान जब किसी भी बच्चे को दुनिया में भेजते हैं तो उसके जीवन यापन के लिए इतनी शक्ति देकर भेजते हैं कि जब वो बालक मेहनत करता है तो उसके लिए सभी रास्ते खुलते रहते हैं.
अब्दुल कलाम की कहानी सुनाई
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने छोटी उम्र में मेहनत की, संस्कारी बने और व्यसनों से दूर रहकर आगे बढ़ने का निश्चय किया, उन्हें दुनिया की कोई ताकत सफल होने से नहीं रोक पाई. पहला उदाहरण तो आप सब हैं, जिन्होंने अडानी विद्या मंदिर में दाखिला लेने के लिए एंट्रेस एग्जाम पास किया, क्योंकि आपने माता-पिता के सहयोग से मेहनत की, तभी एग्जाम पास किया और एडमिशन मिला. अगर महापुरुषों के जीवन पर नजर डालें तो देश के पूर्व एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन सबसे ज्यादा संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने मेहनत की और वे देश के राष्ट्रपति बने.
क्या है अडाणी विद्या मंदिर?
बता दें कि अडाणी फाउंडेशन की ओर से 4 अडानी विद्या मंदिर (Adani Vidya Mandir या AVM) के अलावा देशभर में कई स्कूल खोले गए हैं, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है. उन्हें शिक्षित करके करियर बनाकर जिंदगी में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है. स्कूलों में बच्चों को एंट्रेस एग्जाम के आधार पर दाखिला दिया जाता है.
गुजरात के अहमदाबाद और भद्रेश्वर में अडाणी विद्या मंदिर खोले गए हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा और आंध्र प्रदेश में कृष्णपट्टनम भी अडाणी विद्या मंदिर हैं. यह स्कूल CBSE से एफिलिएटिड हैं और इंग्लिश मीडियम में यहां पढ़ाई कराई जाती है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को तीसरी से 12वीं क्लास तक फ्री पढ़ाया जाता है. फ्री किताबें, नोटबुक, यूनिफॉर्म, ट्रांसपोर्ट दिया जाता है.
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
3 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
14 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines