हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AAP ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी की, अब तक 151 प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तारीखों की घोषणा होने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने अपने 12 उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी की। इससे पहले शनिवार को AAP ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की थी। पार्टी की ओर से जारी की गई 10वीं सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

अभी पढ़ें – Video: नांदेड़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले-कोई ताकत नहीं रोक सकती

‘आप’ ने अब तक की कुल 151 उम्मीदवारों की घोषणा

आम आदमी पार्टी की ओर से अब तक कुल 151 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। AAP गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी इस कारण जल्द से जल्द उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है, ताकि उन्हें जनता के बीच जाने का पर्याप्त अवसर मिल सके।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Guru Nanak Jayanti: पीएम नरेंद्र मोदी बोले, गुरु नानक देव ने अर्जित किया था विश्वगुरु का कद 

 

जानिए किन्हें बनाया गया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी की गई 12 उम्मीदवारों की सूची में गांधीधाम से बीटी महेश्वरी, दंता से एमके बोम्बाडिया, पालनपुर से रमेश नाभानी, कांकरेज से मुकेश ठक्कर, राधनपुर से लालजी ठाकोर, मोदासा से राजेंद्रसिन्ह परमार, राजकोट ईस्ट से राहुल भुवा, राजकोट वेस्ट से दिनेश जोशी, कुटियाना से भीमाभाई दानाबाई माकवाना, बोटाड से उमेश माकवाना और ओलापड से धार्मिक मालवीय को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola