Video: नांदेड़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले-कोई ताकत नहीं रोक सकती
Edited By Amit Kasana

नांदेड पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
Edited By Amit Kasana

नांदेड पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
महाराष्ट्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश किया। यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वीडियो में वह यात्रा के अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ आगे चलते दिखाई पड़ रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: Congress's Bharat Jodo Yatra enters Nanded, Maharashtra from Telangana. Congress MP Rahul Gandhi walks ahead with party leaders and workers. macularetinavitreouscenter pic.twitter.com/8GZ61Bp6Ly
— ANI (@ANI) November 7, 2022
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती। वह बोले यह यात्रा केवल श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में रुकेगी। वहां हम तिरंगा फहराएंगे। आगे उन्होंने कहा यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना है। जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में झालावाड़ के सुसनेर से प्रवेश करेगी कोटा बूंदी होते हुए सवाई माधोपुर पहुंचेगी और सवाई माधोपुर से दौसा जिले में प्रवेश करेगी। फिर यह जिला मुख्यालय से निकलते हुए सिकंदरा से बांदीकुई होकर अलवर पहुंचेगी।
LIVE: #BharatJodoYatra | Kamareddy to Nanded | Telangana to Maharashtra https://t.co/Pr1Uf535aX
— Bharat Jodo (@bharatjodo) November 7, 2022
इससे पहले बेंगलुरू कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने इंडियन नेशनल कांग्रेस और भारत जोड़ो दो ट्वीटर हैंडल पर रोक का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश म्यूजिक कॉपीराइट उल्लंघन के एक मामले में दिया है। कांग्रेस के खिलाफ म्यूजिक कॉपीराइट एक्ट के तहत एमआरटी म्यूजिक ने एक शिकायत दी थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: