JDU 101 Candidate Full List: नीतीश कुमार की JDU ने किस उम्मीदवार को कहां से दिया टिकट, यहां पढ़ें सभी 101 प्रत्याशियों की लिस्ट
Bihar Chunav 2025 JDU Full Candidate List: नीतीश कुमार की JDU ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है और पूरी तसल्ली से सभी जातीय समीकरण साधते हुए ही टिकटों का बंटवारा किया है. नीतीश कुमार ने महिला और मुस्लिम उम्मीदवारों पर भी दांव खेला है.
नीतीश कुमार इस बार फिर मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं.
विज्ञापन
Bihar Election JDU Full Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बिसात बिछ चुकी है और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) अपने सभी 101 उम्मीदवार रण में उतार चुकी है. पार्टी ने 15 अक्टूबर दिन बुधवार को 57 और 16 अक्टूबर दिन गुरुवार को 44 उम्मीदवारों का ऐलान किया.
वहीं टिकटों के बंटवारे में नीतीश कुमार ने जतीय समीकरण भी पूरी तसल्ली से और ध्यान में रखकर साधे हैं. 101 सीटों पर नीतीश कुमार ने 37 पिछड़ा, 22 अति पिछड़ा, 22 सामान्य, 15 अनुसूचित जाति, एक जनजाति, 4 अल्पसंख्यक और 13 महिला महिला उम्मीदवारों पर दांव खेला है. वहीं अगर जातिगत आंकड़ा देखें 12 कुर्मी, 13 कुशवाहा, 8 धानुक, 5 मुसहर, 5 रविदास, 8 यादव, 9 भूमिहार, 10 राजपूत, 2 ब्राह्मण और एक कायस्थ उम्मीदवार को टिकट दिया है.
बता दें कि नीतीश कुमार ने 4 सीटों से मुस्लिम महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला है. अररिया विधानसभा सीट से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट विधानसभा सीट से मंजर आलम, अमौर विधानसभा सीट से सबा जफर और चैनपुपर विधानसभा सीट से जमा खान को टिकट दिया है.
चिराग पासवान के दावे वाली 5 सीटों से भी नीतीश कुमार ने उम्मीवार चुनावी रण में उतारे हैं. उन्होंने सोनबरसा विधानसभा सीट से रत्नेश सदा, मोरवा विधानसभा सीट से विद्यासागर निषाद, एकमा विधानसभा सीट से धूमल सिंह और राजगीर विधानसभा सीट से कौशल किशोर को टिकट दिया है.
नीतीश कुमार ने इस बार मौजूदा डिप्टी CM सम्राट चौधरी के लिए अपनी सीटिंग सीट JDU छोड़ दी है. अब BJP की टिकट पर सम्राट चौधरी तारापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह सीट पहले JDU की थी, वहीं नीतीश कुमार ने JDU के ही खाते वाली परबत्ता सीट भी BJP को दे दी है.