Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, पूर्व IPS, मैथिली ठाकुर को यहां से मिला टिकट

बिहार चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरे दिन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा जैसे 12 नाम शामिल हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट (1)

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर दी हैं। दूसरी सूची में बीजेपी ने 12 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। इसमें दो प्रमुख नाम शामिल हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर और पूर्व आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया है। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। एक और महिला को टिकट दिया है। छोटी कुमारी को छपरा से प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा राम चंद्र प्रसाद को हायाघाट, रंजन कुमार को मुजफ्फरपुर,सुभाष सिंह को गोपालगंज, केदारनाथ सिंह को बनियापुर से टिकट मिला है। वहीं विनय कुमार सिंह को सोनपुर, वीरेंद्र कुमार को रोसड़ा, डा. सियाराम सिंह को बाढ़, महेश पासवान को अगिआंव, राकेश ओझा को शाहपुर और पूर्व आईपीएस आंनद मिश्रा को बक्सर से टिकट मिली है।

विज्ञापन

पहली सूची में बीजेपी में 71 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। दूसरे दिन ही 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। वहीं बात करें महागठबंधन की तो अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। दिल्ली से लेकर पटना बैठकें चल रही हैं। लेकिन सहयोगी दलों पर सीटों की सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि सीट बंटवारे से पहले ही जेडीयू और हम ने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

विज्ञापन

बिहार में राजनीतिक पार्टियों के साथ ही चुनाव आयोग भी अलर्ट मोड में आ चुका है। आयोग लगातार सख्ती बरते हुए है। बिहार चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने धनबल, शराब, नशे और मुफ्त उपहारों (फ्रीबीज) के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इस बारे में आयोग ने सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ