बिहार में BJP ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, तेजस्वी के सामने चला यादव कार्ड

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी में प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को ही बीजेपी में दूसरी सूची जारी की थी। तीसरी सूची में राघोपुर सीट भी शामिल है। बीजेपी ने यहां से सतीश यादव को टिकट दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की।

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की।

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। बुधवार दोपहर को 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसके बाद देर रात 18 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अब तक बीजेपी ने 3 लिस्टों 101 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। 18 सीटों की सूची में 4 सीटें आरक्षित हैं। इसमें रामनगर, हरसिद्धि, पीरपैंती और मोहनिया सीटें शामिल हैं। तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने 2 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।

तीसरी लिस्ट में राघोपुर सीट भी शामिल है। राघोपुर सीट से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नामांकन भरा है। यहां से बीजेपी ने सतीश यादव को प्रत्याशी को टिकट दी है। बीजेपी में तेजस्वी के सामने यादव प्रत्याशी उतारकर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।

विज्ञापन

इसके अलावा रामनगर सीट से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडे, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धी से कृष्ण नंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से बीणा देवी को प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी ने बायसी सीट से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत सिंह और गोह सीट से रणविजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

अभी तक बिहार चुनाव के लिए बीजेपी 3 लिस्ट जारी करने वाली पहली पार्टी बन गई है। अभी तक जन सुराज ने 2, जेडीयू ने एक, वामपंथी मोर्चा ने भी एक लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ