Bihar Chunav 2025, Paroo Vidhan Sabha Seat: कभी कांग्रेस का हुआ करता था राज… दो दशकों से बना BJP का गढ़, जानिए पारू का चुनावी इतिहास

Paroo Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की पारू सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Paroo

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Paroo Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक पारू सीट भी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक पारू से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
77,392 वोट मिले
वोट लीड- 14,698
वोट शेयर- 40.92 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

शंकर प्रसाद
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
62,694 वोट मिले
वोट शेयर- 33.15 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अनुनय कुमार सिंह
पार्टी- कांग्रेस
13,861 वोट मिले
वोट शेयर- 7.33 फीसदी

पारू में कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत?

1957 से लेकर यहां पर अब तक 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती दौर में कांग्रेस का पारू में दबदबा रहा, लेकिन पिछले कुछ दशकों में भाजपा ने यहां पर अपनी पकड़ मजबूत की है। कांग्रेस को पारू से 4 बार जीत मिली है। वहीं, BJP को लगातार 4 बार जीत मिली है। इसके अलावा, राष्ट्रीय जनता दल और जनता पार्टी को भी 2-2 बार जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

इन पार्टियों के अलावा, जिन्हें पारू से जीत मिल चुकी है उनमें जनता दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, एक निर्दलीय प्रत्याशी और लोक दल को भी जीत मिल चुकी है। 2005 से लेकर 2020 तक भाजपा के अशोक कुमार सिंह को लगातार जीत मिली है।

विज्ञापन

पारू में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

पारू के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,13,920 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 37,670 के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 52,142 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में कम होकर ये संख्या 2,82,917 तक रह गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ