Bihar Chunav 2025, Sakra (SC) Vidhan Sabha Seat: सकरा सीट पर गठबंधन ने कई बार पलटे चुनाव के नतीजे, 2025 में फिर होगा INDIA vs NDA

Sakra (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सकरा (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Sakra (SC) Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sakra (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सकरा (एससी) सीट भी है, जो मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से JDU के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सकरा (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अशोक कुमार
पार्टी- चौधरी जनता दल (यूनाइटेड)
67,265 वोट मिले
वोट लीड- 1,537
वोट शेयर- 40.25 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

उमेश कुमार राम
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
65,728 वोट मिले
वोट शेयर- 39.33 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

संजय पासवान
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
13,528 वोट मिले
वोट शेयर- 8.09 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

सकरा सीट पर 1957 और 1962 के दौर में कांग्रेस जनता की पसंद बनी। इसके बाद 1967 से 1972 तक संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को लगातार तीन बार जीत मिली। फिर 1977 चुनाव में जनता पार्टी को जीत मिली। हालांकि, 1980 में कांग्रेस फिर से इस सीट पर लौट आई। उसके बाद अब तक कांग्रेस को कोई जीत नहीं मिल पाई है।

इसके बाद 1985 में लोकदल, 1990 और 1995 में जनता दल को जीत मिली। वहीं, 2000 के चुनाव में जनता ने राष्ट्रीय जनता दल को जीत दिलाई। जनता दल (यूनाइटेड) को भी 3 बार जीत हासिल हुई है। 2015 में JDU और RJD के गठबंधन में RJD को जीत मिली। 2020 में JDU और NDA के गठबंधन में JDU को जीत मिली।

विज्ञापन

सकरा (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

सकरा (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,64,916 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 45,300 के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 54,043 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,70,798 तक हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ