Bihar Chunav 2025, Minapur Vidhan Sabha Seat, मीनापुर: कांग्रेस और RJD का रहा दबदबा, 2025 में NDA से होगी टक्कर

Minapur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की मीनापुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Minapur Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Minapur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मीनापुर सीट भी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित मीनापुर विधानसभा क्षेत्र एक सामान्य श्रेणी का निर्वाचन क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मीनापुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

राजीव कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
60,018 वोट मिले
वोट लीड- 15,512
वोट शेयर- 33.51 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

मनोज कुमार
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
44,506 वोट मिले
वोट शेयर- 24.85 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अजय कुमार
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
43,496 वोट मिले
वोट शेयर- 24.28 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

मीनापुर में 17 विधानसभा चुनावों में कई पार्टियों को जीत मिल चुकी है। इस दौरान, 1951 से 1972 के बीच कांग्रेस पार्टी ने कुल 5 बार जीत हासिल की। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 3 बार जीत मिल चुकी है, जिसमें राजीव कुमार उर्फ मुन्‍ना यादव को जनता ने हर बार पसंद किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, निर्दलीय प्रत्याशी, जनता पार्टी, जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) ने भी मिनापुर सीट पर जीत हासिल की है।

मीनापुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

मीनापुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,74,475 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 29,094 के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 46,524 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,77,197 तक हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ