Bihar Chunav 2025, Bochahan (SC) Vidhan Sabha Seat: चुनाव जीतने के बाद विजेता उम्मीदवार का हो गया निधन, दिलचस्प रहा बोचहां सीट का सफर

Bochahan (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बोचहां (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Bochahan (SC) Vidhan Sabha Seat

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bochahan (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बोचहां (एससी) सीट भी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित सीट है। 2020 में इस सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बोचहां (एससी) से जीत मिल चुकी है?

विज्ञापन

2022 के उपचुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

अमर कुमार पासवान
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
82,562 वोट मिले
वोट लीड- 36,653
वोट शेयर- 48.52 फीसदी

विज्ञापन

रनर अप उम्मीदवार

बेबी कुमारी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
45,909 वोट मिले
वोट शेयर- 26.98 फीसदी

विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

गीता कुमारी
पार्टी- विकासशील इंसान पार्टी
29,279 वोट मिले
वोट शेयर- 17.21 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

बोचहां (एससी) सीट पर 16 बार चुनाव कराए जा चुके हैं। इस संख्या में 2009 और 2022 के उपचुनाव भी शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को इस सीट से कुल 5 बार जीत हासिल हुई है। मुसाफिर पासवान के निधन के बाद 2022 में उपचुनाव किए गए। 2020 का चुनाव उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के टिकट पर लड़ा, जिसमें उन्हें जीत मिली थी।

विज्ञापन

इस सीट पर जनता दल, संयुक्त समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी को 2-2 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जेडीयू, VIP, हिंदुस्तानी शोषित दल, लोकदल और एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिल चुकी है।

विज्ञापन

बोचहां (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बोचहां (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,80,231 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 37,831 के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 55,682 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,84,847 तक हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ