Bihar Chunav 2025, Baikunthpur Vidhan Sabha Seat: RJD को मिली बैकुंठपुर सीट पर जीत, 2025 में कौन सी पार्टियों के बीच होगा मुकाबला?

Baikunthpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बैकुंठपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Baikunthpur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Baikunthpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बैकुंठपुर सीट भी है, जो बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग का निर्वाचन क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बैकुंठपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

प्रेम शंकर पासवान
पार्टी- राजद
67,807 वोट मिले
वोट लीड- 11,113
वोट शेयर- 37.01 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

मिथिलेश तिवारी
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
56,694 वोट मिले
वोट शेयर- 30.95 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मनजीत सिंह
पार्टी- स्वतंत्र
43,354 वोट मिले
वोट शेयर- 23.67 फीसदी

विज्ञापन

बैकुंठपुर में कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत?

बैकुंठपुर को 1951 में स्थापित किया गया था, जहां पर अब तक 18 बार चुनाव कराए जा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी को पांच बार यह जीत मिली है। राष्ट्रीय जनता दल को 3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, जनता दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, और जनता दल (यूनाइटेड) को भी 2-2 बार जीत मिल चुकी है। वहीं, BJP और एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी यहां पर कामयाबी मिली है।

बैकुंठपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बैकुंठपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,17,459 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 56,968 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 30,842 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में कम होकर ये संख्या 3,35,737 तक रह गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ