Bihar Chunav 2025, Aurai Vidhan Sabha Seat: औराई सीट पर बदलती रही है जनता की पसंद, जानिए BJP-कांग्रेस को कितनी बार मिली जीत?

Aurai Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की औराई सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Aurai

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Aurai Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक औराई सीट भी है, जो मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग का निर्वाचन क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक औराई से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

राम सूरत कुमार
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
90,479 वोट मिले
वोट लीड- 47,866
वोट शेयर- 52.33 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहम्मद आफताब आलम
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल))
42,613 वोट मिले
वोट शेयर- 24.65 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अखिलेश कुमार
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
10,132 वोट मिले
वोट शेयर- 5.86 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

1967 में गठन होने के बाद से लेकर अब तक औराई में कुल 15 बार चुनाव कराए जा चुके हैं। औराई की जनता ने अलग-अलग पार्टियों को जीत दिलाई है। कांग्रेस, आरजेडी और जनता दल को 2-2 बार जीत हासिल हो चुकी है। वहीं, जनता पार्टी और JDU को 3-3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने भी यहां पर एक बार जीत दर्ज की है। 2025 के चुनाव में एक बार फिर से मुकाबला तेजी का देखने को मिलेगा।

औराई में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

औराई के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,10,614 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 55,599 के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 34,882 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,20,357 तक हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ