---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Gaighat Vidhan Sabha Seat: गायघाट सीट पर महेश्वर प्रसाद यादव ने जमाया था लंबे समय तक कब्जा

Gaighat Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की गायघाट सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Gaighat Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक गायघाट सीट भी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग की सीट है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक गायघाट से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

निरंजन रॉय
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
59,778 वोट मिले
वोट लीड- 7,566
वोट शेयर- 32.92%

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Keoti Vidhan Sabha Seat: केवटी में JDU-RJD के बीच टक्कर का मुकाबला, जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

महेश्वर पीडी यादव
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
52,212 वोट मिले
वोट शेयर- 28.75 फीसदी

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

कोमल सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
36,851 वोट मिले
वोट शेयर- 20.29 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bahadurpur Vidhan Sabha Seat: बहादुरपुर सीट पर गठबंधन की राजनीति का दिखा असर, 2025 में आमने-सामने होंगी JDU और RJD

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

गायघाट की जनता ने महेश्वर प्रसाद यादव को कई बार इस सीट से जीत दिलाई है। उन्होंने 1990, 1995, 2005 और 2015 में जीत हासिल की है। इस दौरान वह निर्दलीय, जनता दल और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ रहे हैं। जीत का ये सिलसिला 2010 में भाजपा की उम्मीदवार वीणा देवी ने तोड़ते हुए जीत हासिल की। हालांकि, महेश्वर प्रसाद यादव ने 2015 ने फिर से जीत दर्ज की। वहीं, 2020 का चुनाव यादव ने JDU के टिकट पर लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

गायघाट में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

गायघाट के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,16,108 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 12 से 15 फीसदी के बीच मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 51,842 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,30,371 तक हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Hayaghat Vidhan Sabha Seat: कभी BJP तो कभी कांग्रेस… हायाघाट सीट पर जनता का बदलता रहा मिजाज

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2025 09:25 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola