बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और...बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत

Bihar Daughter In Law Murder: बिहार के एक शख्स ने पोते की चाहत में बहू को मौत के घाट उतार दिया। उसने पोतियों के सामने बहू को 12 बार चाकू से गोदा। बच्चियों ने मामा को बताया तो वारदात का खुलासा हुआ। हत्यारोपी को पोता चाहिए था और इसके लिए वह बेटे की दूसरी शादी कराना चाहता था।

Bihar Daughter In Law Murdered For Grand Son

ससुर ने पोतियों के सामने बहू को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

Bihar Daughter In Law Murdered For Grand Son: पोते की चाहत में एक शख्स ने अपनी बहू को तड़पा-तड़पा कर मारा। उसने बहू को 12 बार चाकू से गोदा। कहता था बेटा पैदा करो, नहीं तो मार जाओ। बेटे की दूसरी शादी करा दूंगा और दूसरी बहू पोता पैदा करके देगी। यह खौफनाक वारदात बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव माउर की है।

ससुर ने बेरहमी से बहू की हत्या कर दी। 2 बेटियां हो चुकी थीं और ससुर को पोता चाहिए था, लेकिन बहू पोता नहीं दे पाई तो वह हैवान बन गया। बहू की हत्या करने के बाद ससुर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मां की हत्या होते देख बच्चियों ने देखी तो मामला को बताया, फिर वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

बरबीघा थाना प्रभारी वैभव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात की शिकायत अभी तक नहीं मिली है, लेकिन मृतका के भाई भीम शंकर सिंह ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी है। लिखित शिकायत मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सिंधु कुमारी पत्नी टुल्लू कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है। राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

राहुल मुंबई में इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाता है। पत्नी की मौत होने की खबर मिलते ही वह गांव लौटा। हत्यारोपी के दामाद ने वारदात की जानकारी मृतका के परिजनों तक पहुंचाई, लेकिन ससुर के कहने पर उसने बताया कि सिंधु की मौत छत से गिरने के कारण हुई। वहीं बच्चियों ने मामा भीम सिंह ने बताया कि दादा ने उनकी मां को चाकू मारा। दोनों बच्चियों इस समय दहशत में हैं।

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही ससुर हुआ फरार

थाना प्रभारी के अनुसार, भीम शंकर सिंह ने जानकारी दी कि उसकी बहन सिंधु की शादी हिंदू रीति रिवाज से साल 2011 में राहुल के साथ हुई थी। उसकी 2 बेटियां हुईं, लेकिन ससुर उसे पोते के लिए परेशान करता था। वह अकसर बहू से गाली गलौज करता था। मारने की धमकी देते हुए बेटे की दूसरी शादी कराने को कहता था।

विज्ञापन

मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अभी भी वह मामले को आपस में ही निपटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी ससुर पुलिस के दखल के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ