---विज्ञापन---

आग लगी है भागो और…घबराकर ट्रेन से कूदने लगे पैसेंजर; 3 मालगाड़ी से कटे, पटरी पर चिथड़े मिले; कहां-कैसे हुआ हादसा?

Jharkhand Train Accident Update: अचानक ट्रेन में आग लगने की खबर फैली और पैसेंजर ट्रेन से कूदने लगे, जो दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए। जांच में आग लगने की खबर अफवाह निकली। पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं, लेकिन अफवाह फैलाने वाले का सुराग नहीं मिला।

---विज्ञापन---

Latehar Railway Station Intercity Express Fire Rumors: झारखंड के धनबाद जिले में बीती रात दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। जब गरीब रथ रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस लातेहार शहर के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन में हड़कंप मच गया। किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है। इससे पैसेंजरों में अफरा तफरी मच गई। वे जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतरने लगे। कई पैसेंजरों ने ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 पैसेंजरों की मौत हो गई। कुछ पैसेंजर घायल भी हुए हैं। मृतकों में एक महिला शामिल है। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चा भी घायल हुआ, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें:29000 फीट ऊंचाई, अचानक जहाज में बम फटा और 3 टुकड़े हो गए, आरोपियों समेत 81 पैसेंजरों के मिले चिथड़े

---विज्ञापन---

पुलिस पूछताछ में नहीं मिला आरोपी का सुराग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन नंबर 18635 से पैसेंजरों को कूदते देख रेलवे स्टेशन पर भी अफरा तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और आग फैलने की घटना की जांच की, लेकिन कहीं कोई आग नहीं लगी थी। हादसे की सूचना मिलते ही GRP पुलिस, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डाल्टनगंज अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। गरीब रथ करीब 2 घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने पैसेंजरों और पायलटों से पूछताछ की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह किसने फैलाई थी?

यह भी पढ़ें:ऊंची-ऊंची लपटें, धमाके से टूटते शीशे और…बीच सड़क आग का गोला बनी बस का डराने वाला विडियो

---विज्ञापन---

मृतकों की शिनाख्त हुई, पुलिस की जांच जारी

धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान हो गई है। मरने वाली महिला का नाम मंजू देवी पत्नी दीपक प्रसाद निवासी नासरीगंज बिहार के रूप में हुई है, जो ओडिशा के पुरी से पति-बच्चे के साथ लौट रही थी। दूसरे मृतक की पहचान नंदलाल शुक्ला निवासी बैरिया चौक मेदिनीनगर, जिला रांची झारखंड के रूप में हुई, जो इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं आग लगने की अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:सेहरा बांधने से पहले उठी अर्थी; 3 बहनों का इकलौता भाई 2 साल बाद लाश बनकर लौटेगा कुवैत से

---विज्ञापन---

First published on: Jun 15, 2024 07:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola