50 फीट गहरे बोरवेल में फंसी बच्ची की मौत; गुजरात में दर्दनाक हादसा, जानें कैसे जिंदगी की जंग हारी बच्ची?

Amreli Borewell Accident Update: गुजरात के अमरेली जिले के सुरगापारा गांव में करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची जिंदगी की जंग हार गई है। उसे रेस्कयू टीम ने बोरवेल से निकाल लिया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

Gujarat Amreli Borewell Accident Baby Girl Died

Gujarat Amreli Borewell Accident Baby Girl Died

Gujarat Amreli Borewell Accident Update: गुजरात से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। बीते दिन अमरेली जिले के सुरगापारा गांव में करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची जिंदगी की जंग हार गई है। करीब 17 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बोरवेल से निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

रेस्क्यू टीम उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची को मृत हालत में ही बोरवेल से निकाला गया था। वह करीब 50 फीट की गहराई पर फंसी थी। बच्ची की मौत होने से मां-बाप बेहाल हैं। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसास्थल एंबुलेंस 108, फायर ब्रिगेड, NDRF की टीमें मौजूद थीं। बच्ची तक ऑक्सीजन भी पहुंचाई गई थी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

बच्चों को साथ खेलते समय हुआ हादसा

फायर ब्रिगेड के अधिकारी HC गढ़वी ने बताया कि बच्ची अपने पिता करणभाई और मां के साथ खेत में थी। वे कपास लगा रहे थे। बच्ची को दूध पिलाकर दूसरी बच्चियों के साथ खेलने के लिए छोड़ा था। इस बीच उन्हें चिल्लाने की आवाज आई। वे दौड़कर आए तो दूसरे बच्चों ने बताया कि वह बोरवेल में गिर गई है। उन्होंने सरपंच को हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन

अपने स्तर पर बच्ची को बोरवेल से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। NDRF की टीम को भी बुलाया गया, जिनकी जांच के बाद पता चला कि बच्ची करीब 50 फीट की गहराई पर फंसी है। उन्होंने बच्ची तक कैमरा पहुंचाया, तब पता चला कि बच्ची के दोनों हाथ नीचे हैं। वह सीधी फंसी है। उसकी नाक और आंखें दिख रही हैं।

विज्ञापन

रोबोट मशीन के जरिए निकाली गई बच्ची

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के मुंह-नाक के आस-पास मिट्टी की परत थी, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी नाक तक ऑक्सीजन भी पहुंचाई गई, लेकिन उसके गले में केबल फंसने का डर था। रोबोट मशीन भी बुलाई गई, जिसने बच्ची का माथा पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची बेहोश हो गई। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी सांस रुक चुकी थी। हालांकि उसे रिकवर करने की कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ