---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ODI WC Qualifiers 2023: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरेगी वेस्टइंडीज, यहां देखें मैच प्रीव्यू

ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर्स में शनिवार को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच कैरैबियाई टीम के लिए बेहद जरूरी है। मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। इसे घर […]

---विज्ञापन---

ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर्स में शनिवार को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच कैरैबियाई टीम के लिए बेहद जरूरी है। मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। इसे घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है।

ये सुपर 6 राउंड का तीसरा मैच है और दोनों ही टीमों के लिए काफी जरूरी है। एक तरफ जहां स्कॉटलैंड की टीम तीन जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद मैच में उतरेगी वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मैदान पर आएगी।

---विज्ञापन---

WI vs SCO Head to Head: कौन किसपर भारी?

अब तक स्कॉटलैंड ने वनडे प्रारूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की है।अब तक दोनों टीमें कुल 3 वनडे में आमने-सामने हुई हैं और सभी में कैरेबियाई टीम ने जीत हासिल की है।आखिरी बार 2018 के विश्व कप क्वालीफायर्स में दोनों टीमों का आपस में भिड़ी थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की मदद से 5 रन से जीत दर्ज की थी।

WI vs SCO Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

WI vs SCO Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

First published on: Jul 01, 2023 08:08 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola