सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज, जानें नंबर-1 कौन

Sunil Narine: वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है. नरेन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

Sunil Narine

650 T20 विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज बने सुनील नरेन (PIC Credit -ANI)

Sunil Narine Creates History: वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 38 वर्षीय नरेन ने गुरुवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने कर लिया है, जो उनसे पहले दुनिया में सिर्फ एक ही गेंदबाज हासिल कर पाया है. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नरेन ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

सुनील नरेन से पहले सिर्फ राशिद खान कर पाए हैं ऐसा

CPL 2026 में गुरुवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया. सेंट लूसिया किंग्स की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन ने जॉन कैंपबेल (27 रन) को LBW आउट करके अपने 650 टी20 विकेट पूरे किए. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टी20 में 650 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है.

विज्ञापन

राशिद फिलहाल T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 547 मैचों में 736 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके बाद नरेन 611 टी20 मैचों में 650 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर आते हैं. इसके बाद तीसरे विकेट पर ड्वेन ब्रावो 631 विकेट और चौथे नंबर पर इमरान ताहिर 582 विकेट के साथ मौजूद हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

  • राशिद खान- 736
  • सुनील नरेन- 650
  • ड्वेन ब्रावो- 631
  • इमरान ताहिर- 582
  • आंद्रे रसेल- 535

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर सेंट लूसिया किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम ने 4 विकेट पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया. सेंट लूसिया की ओर से टिम साइफर्ट के शानदार शतक जड़ा और 61 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली. वहीं, नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने अपने 4 सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज, जानें नंबर-1 कौन
ओवर के स्पेल में 27 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया. उनके अलावा, उस्मान तारिक और किरोन पोलार्ड ने भी 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी और 36 रनों से मैच हार गई. टीम की ओर से कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. नरेन ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर बल्ले से भी अपना योगदान दिया, लेकिन टीम को हार मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ