---विज्ञापन---

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज, 48 घंटे में बिके 26 हजार टिकट, देखें पूरा शेड्यूल

IND vs NZ: टीम इंडिया के अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. कुल 12 मैचों वाले इस मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए शुरू हुई प्री-सेल के शुरुआती 48 घंटों में 26 हजार टिकट बिक चुके हैं.

---विज्ञापन---

India vs New Zealand: भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 12 मुकाबले खेले जाने हैं. इन मैचों के टिकट के लिए फैंस के बीच होड़ मची हुई है. टिकटों की ब्रिकी ने शुरुआती 48 घंटो में ही रिकॉर्ड बना दिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन’ मेंबर्स के लिए प्री सेल में महज 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक चुके हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड मांग है.

ईडन पार्क में होने वाले मुकाबलों की टिकटों की सबसे ज्यादा मांग

अक्टूबर में होने वाला भारत का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शुरुआती मांग पाने वाले दौरों में शामिल हो गया है. सोमवार (24 अगस्त) को प्री-सेल शुरू होते ही फैंस के बीच टिकट खरीदने के लिए होड़ मच गई. खासकर भारत-न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल मुकाबलों को लेकर क्रेज देखने को मिला है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) द्वारा शुरू की गई ‘क्रिकेट नेशन’ मेंबर्स के लिए प्री सेल में सिर्फ 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक गए. ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले मुकाबलों की टिकटों की ब्रिकी सबसे तेजी से हुई. इसके अलावा, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकटों की भी अच्छी मांग सामने आई है.

---विज्ञापन---

वहीं, 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाले क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए जल्द ही हाउसफुल हो सकता है. इसी मैदान पर 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरा और टेस्ट मैच भी खेला जाना है, जो भी खचाखच भरने की उम्मीद है. इसके अलावा, वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल और दूसरे वनडे मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है. बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा.

7 सितंबर से शुरू होगी आम टिकट बिक्री

हालांकि, अभी आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है. आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री ‘क्रिकेट नेशन’ के लिए प्री-सेल के बाद 7 सितंबर से शुरू होगी. वहीं, क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करने वाले फैंस को प्री-सेल के दौरान पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा. इतना ही नहीं, उन्हें टिकटों पर 15% की छूट भी दी जाएगी.

---विज्ञापन---

बता दें कि, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 1 दिसंबर तक चलेगा. दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएग. टीम इंडिया 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है.

ये भी पढ़ें- पहली 3 गेंदों पर 3 विकेट, TNPL में दीबन लिंगेश की ऐतिहासिक हैट्रिक, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026

मैचतारीखवेन्यू
पहला टी-2022 अक्टूबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी-2024 अक्टूबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी-2027 अक्टूबरहरी स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी-2030 अक्टूबरईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी-201 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टन
पहला वनडे4 नवंबरईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबरहरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरबे ओवल, तौरंगा
पांचवां वनडे15 नवंबरबे ओवल, तौरंगा
पहला टेस्ट19–23 नवंबरबेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें- BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

First published on: Aug 27, 2026 01:39 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola