पाकिस्तान की कंपनी दुनियाभर में दिखाएगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज, जानिए क्या है पूरा मामला

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है. हालांकि, इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रही है और बोर्ड ने इस सीरीज के मीडिया राइट्स एक पाकिस्तानी कंपनी को दे दिए हैं.

India vs Afghanistan

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज नई दिल्ली में खेली जाएगी (PIC Credit - ANI)

India vs Afghanistan T20 Series: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. 13 सितंबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम अपने घर पर ही मेहमान के रूप में खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इसकी मेजबानी कर रही है. इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टी20 सीरीज के मीडिया राइट्स पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप (TransGroup) को बेच दिए हैं. यह कंपनी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ भी जुड़ी हुई है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने 12 अगस्त को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया था. उसी बयान में बोर्ड ने अपने कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के बारे में भी बताया था. बोर्ड ने कहा, “वैनी ACB के लॉन्ग टर्म के क्‍लोथिंग पार्टनर के रूप में बने रहेंगे. TG (ट्रांसग्रुप) एसीबी के ग्लोबल मीडिया राइट्स सिंडीकेशन पार्टनर के रूप में काम करेंगे. TPT360 मीडिया प्रोडक्‍शन पार्टनर और फैनकोड भारत में आधिकारिक स्‍ट्रीमिंग पार्टनर होगा.”

विज्ञापन

यानी पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप ही इस टी20 सीरीज को दुनिया के अलग-अलग देशों में ब्रॉडकास्ट कराएगी. ट्रांसग्रुप का हेडक्वार्टर लाहौर में है. ऐसे में भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से इस पाकिस्तानी कंपनी को खूब कमाई होने वाली है.

भारत में कहां देख पाएंगे लाइव?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शुरुआती कमर्शियल घोषणा के एक दिन बाद यानी 13 अगस्त को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए अलग से लीनियर टेलीविजन ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीदे थे. ऐसे में भारतीय फैंस इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि फैनकोड पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज, 48 घंटे में बिके 26 हजार टिकट, देखें पूरा शेड्यूल

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होगी और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुकी है, जिसकी कप्तान इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है.

  • 13 सितंबर 2026 – पहला टी20I, शाम 7:30 बजे
  • 15 सितंबर 2026 – दूसरा टी20I, शाम 7:30 बजे
  • 17 सितंबर 2026 – तीसरा टी20I, शाम 7:30 बजे

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई, 

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ