विदेशी लीग में चलेगा भारतीय खिलाड़ियों का सिक्का, ETPL 2026 में हिस्सा ले रहे हैं टीम इंडिया के ये 3 पूर्व क्रिकेटर्स

Indian Players Taking Part in ETPL 2026: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL 2026) की शुरुआत हो गई है. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

r ashwin ajinkya rahane

ETPL में खेल रहे हैं आर अश्विन समेत कुछ बड़े खिलाड़ी (Image: ANI)

Indian Players Taking Part in ETPL 2026: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL 2026) की शुरुआत हो गई है. यूरोपियन क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट को शुरू किया गया है. पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि कई सारे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आए हैं. इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोई भी भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग खेल सकता है. इसी वजह से ETPL 2026 में भी तीन भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आइए जानते हैं कि यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में भारत के कौन से 3 पूर्व क्रिकेटर्स खेल रहे हैं.

विज्ञापन

1- आर अश्विन

आर अश्विन ने IPL 2025 के बाद भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद आर अश्विन मेजर लीग क्रिकेट 2026 खेलते हुए नजर आए थे. अब वह यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग खेलते हुए भी नजर आएंगे. वह न सिर्फ डब्लिन गार्डियंस टीम के मेंटर हैं, बल्कि उनकी कप्तानी भी कर रहे हैं. उनके पास T20 क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है और अब वह नई लीग में इसका उपयोग करेंगे. बता दें कि अश्विन के नाम IPL में 187 विकेट हैं और अगर वह ETPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

2- अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने जुलाई 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसी वजह से अब वह विदेशी लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हो गए हैं. रहाणे ETPL 2026 में एम्स्टरडैम फ्लेम्स से खेलते हुए नजर आएंगे. रहाणे लगातार क्रिकेट खेलते आए हैं और उन्होंने रन भी बनाए हैं. IPL में रहाणे ने 212 मैचों में हिस्सा लिया है और उन्होंने 5367 रन बनाए हैं. रहाणे अब अपने अनुभव का उपयोग एम्स्टरडैम फ्लेम्स के लिए करेंगे. अजिंक्य इस सीजन एम्स्टरडैम फ्लेम्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं.

विज्ञापन

3- विजय शंकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने मई 2026 में रिटायरमेंट ले लिया था. इसी वजह से अब वह किसी भी विदेशी लीग में खेल सकते हैं. हाल ही में वह लंका प्रीमियर लीग का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने कैंडी रॉयल्स के साथ करार किया था. अब वह ETPL 2026 में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. उन्हें इस सीजन के लिए डब्लिन गार्डियंस ने अपने साथ साइन किया है. बता दें कि विजय शंकर ने 78 IPL मैचों में हिस्सा लेते हुए 1233 रन बनाए. अब वह गेंद और बल्ले से ETPL में धमाल मचाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ