पहली 3 गेंदों पर 3 विकेट, TNPL में दीबन लिंगेश की ऐतिहासिक हैट्रिक, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Deeban Lingesh Hat-Trick: TNPL 2026 में एक अनोखा कारनामा देखने को मिला. तेज गेंदबाज दीबन लिंगेश ने पारी की पहली तीन गेंदों पर 3 विकेट झटकते हुए हैट्रिक ली. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

deeban lingesh

दीबन लिंगेश ने पहले ही ओवर में पलट दिया मैच (Image: Instagram/tnpremierleague)

Deeban Lingesh Hat-Trick: T20 क्रिकेट में कई गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है. हालांकि, किसी भी मैच की पहली तीन गेंदों पर ही तीन विकेट गिरना अपने आप में बड़ी बात होती है. कुछ ऐसा ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के दौरान देखने को मिला. दरअसल, लायका कोवाई किंग्स और त्रिची ग्रैंड छोलास के बीच क्वालीफायर 2 खेला गया. चेपॉक में हुए इस मैच में दीबन लिंगेश ने कमाल कर दिया और पारी की शुरुआती तीन गेंदों पर ही 3 विकेट झटक लिए.

विज्ञापन

TNPL में दीबन लिंगेश का ऐतिहासिक कारनामा

लायका कोवाई किंग्स और त्रिची ग्रैंड छोलास के बीच मैच खेला गया. कोवाई किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. जवाब में त्रिची ग्रैंड छोलास की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. कोवाई किंग्स की ओर से दीबन लिंगेश गेंदबाजी करने आए और उन्होंने पारी की शुरुआती 3 गेंदों पर 3 विकेट झटक लिए.

विज्ञापन

दीबन ने पहली गेंद पर राजकुमार के. का विकेट झटका. दूसरी गेंद पर बल्लेबाज एस श्याम सुंदर ने स्लिप में मौजूद सचिन बेबी को कैच थमा दिया. लिंगेश का कहर यहां नहीं रुका. उन्होंने इसके बाद तीसरी गेंद पर जगथीसन कौशिक को अपनी शानदार इन-स्विंग गेंद से क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें:- BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

विज्ञापन

लायका कोवाई किंग्स ने 84 रन से जीता मैच

दीबन लिंगेश ने लायका कोवाई किंग्स को हैट्रिक के जरिए शानदार शुरुआत दी. इसके बाद त्रिची ग्रैंड छोलास वापसी नहीं कर सकी. दीबन लिंगेश के अलावा एम सिद्धार्थ ने 4 विकेट, रमेश दिवाकर ने 2 विकेट और अम्ब्रीश आरएस ने 1 विकेट अपने नाम किया. 15.4 ओवर में TGC 99 रन पर ऑलआउट हो गई. उनकी ओर से कप्तान सुरेश कुमार के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने बड़ा योगदान नहीं दिया. 84 रनों से लायका कोवाई किंग्स ने मैच जीत लिया. इस जीत के साथ उनकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है.

किस टीम के खिलाफ होगा फाइनल?

लायका कोवाई किंग्स ने क्वालीफायर 2 जीता, वहीं मदुराई पैंथर्स ने क्वालीफायर 1 जीतकर पहले ही फाइनल का टिकट कटा लिया था. दोनों टीमों के बीच अब 28 अगस्त 2026 को फाइनल खेला जाएगा. चेन्नई के एम चिदम्बरम स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. शाम 7:30 बजे से इस बड़े मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी. LKK ने दो बार पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग का खिताब जीता है और अब वह तीसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ