ENG vs PAK Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

ENG vs PAK Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (27 अगस्त) से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एक तरफ पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की नजर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, तो वहीं पाकिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी. यहां जानिए भारत में आप पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Pakistan vs England test

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से (PIC Credit -AI)

ENG vs PAK 2nd Test Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 27 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी मात दी थी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
अब दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम वापसी करते हुए बराबरी करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

बाबर आजम की होगी वापसी!

पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. बाबर को सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी के दौरान उंगली में चोट लगी थी. हालांकि, दूसरे टेस्ट में बाहर की वापसी हो सकती है. मैच से पहले बाबर ने खुद बताया कि वह 90 प्रतिशत फिट हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. उनकी वापसी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार, 27 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच के हर दिन खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. पहले दिन 3 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

भारत में टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच लाइव?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा.

मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारतीय फैंस पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. सोनी लिव के जरिए आप मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज, जानें नंबर-1 कौन

ENG vs PAK 2nd Test: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, गाजी गोरी, आमेर जमाल, अज़ान अवैस, उबैद शाह, अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर.

इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रुक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, ओली पोप, सैम कुक, सन्नी बेकर, शोएब बशीर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ