BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

IND U19 vs AUS U19 Series Schedule: BCCI ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. उनके बीच तीन वनडे और 2 मल्टी डे मैच होंगे. आइए पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

ind u19 vs aus u19

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच शेड्यूल का हुआ ऐलान (Image: ANI)

IND U19 vs AUS U19 Series Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. कुछ हफ्तों पहले खबरें सामने आई थीं कि भारत की नई जूनियर टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में खेलेगी. हालांकि, शेड्यूल को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई थी. अब BCCI ने वनडे और मल्टी डे मैचों के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही शेड्यूल की भी घोषणा हो गई है. 18 सितंबर से यह श्रृंखला शुरू होने जा रही है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे का शेड्यूल

BCCI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम के भारत दौरे के शेड्यूल का खुलासा कर दिया है. दोनों अंडर 19 टीमों के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेले जाने वाले हैं. 18 सितंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है, वहीं 27 सितंबर से मल्टी डे श्रृंखला शुरू होगी. 8 अक्टूबर को आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम का भारत दौरा समाप्त हो जाएगा. नीचे पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग दी गई है:

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 18 सितंबर 2026: पहला वनडे – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9 बजे]
  • 21 सितंबर 2026: दूसरा वनडे – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9 बजे]
  • 23 सितंबर 2026: तीसरा वनडे – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9 बजे]

मल्टी डे सीरीज का शेड्यूल

  • 27-30 सितंबर 2026: पहला मल्टी डे टेस्ट – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (राजकोट) [सुबह 9:30 बजे]
  • 5-8 अक्टूबर 2026: दूसरा मल्टी डे टेस्ट – भारत U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 (अहमदाबाद – ग्राउंड B) [सुबह 9:30 बजे]

ये भी पढ़ें:- T20 और ODI के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी ‘फ्री-हिट’ की उठी मांग, भारतीय कोच साईराज बहुतुले का बयान वायरल

कैसा है U19 टीम इंडिया का स्क्वाड?

BCCI ने वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर 19 टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को जगह दी है. इसके अलावा टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी शामिल हैं. उन्हें सिर्फ वनडे श्रृंखला में जगह मिली है और वह मल्टी डे मुकाबलों का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्य पटेल.

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिला मौका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ