IND vs SL: सोनल दिनुशा की शानदार बल्लेबाजी पर आया BCCI का रिएक्शन, सचिन तेंदुलकर से हुई तुलना

BCCI Vice President Reaction on Sonal Dinusha: टीम इंडिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल दिनुशा का प्रदर्शन शानदार रहा है. इसी पर अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सोनल दिनशा की बल्लेबाजी पर रिएक्शन सामने आया है.

sachin tendulkar sonal dinusha

सोनल दिनुशा की हुई सचिन तेंदुलकर से तुलना (Image: ANI)

BCCI Vice President Reaction on Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल दिनुशा ने रनों की बारिश की है. चारों पारियों में दिनुशा ने 50+ स्कोर बनाया है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है. सोनल दिनुशा की इस शानदार बल्लेबाजी पर BCCI का भी रिएक्शन सामने आया. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोनल की बैटिंग की जमकर प्रशंसा की और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी तुलना कर दी. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ की शानदार बल्लेबाजी

सोनल दिनुशा अपने टेस्ट करियर के शुरुआती दौर में हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से कहर मचा दिया. गॉल में हुए पहले टेस्ट में सोनल ने पहली पारी में जोरदार शतक लगाया और दूसरी इनिंग में उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली. कोलंबो टेस्ट में भी सोनल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में भी 50+ स्कोर बनाया. भारतीय गेंदबाज उनके सामने संघर्ष करते हुए नजर आए हैं.

विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष का रिएक्शन आया सामने

भारतीय टीम के खिलाफ सोनल दिनुशा की इतनी शानदार बल्लेबाजी देख BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने सीरीज समाप्त होने से पहले ही सोनल की बल्लेबाजी की तारीफ कर दी. उन्होंने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘श्रीलंका का यह बल्लेबाज सोनल दिनुशा बेहतरीन प्लेयर है. वह सचिन तेंदुलकर की तरह नजर आ रहे हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शानदार टेस्ट प्लेयर बन सकते हैं.’ राजीव शुक्ला का यह पोस्ट दर्शाता है कि BCCI भी सोनल के टैलेंट से प्रभावित है और उनकी सराहना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.

आप नीचे BCCI उपाध्यक्ष का पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

सोनल दिनुशा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम 290 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के पास 213 रनों की बढ़त थी और उन्होंने इसी वजह से श्रीलंका को फॉलो-ऑन दिया. दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम ने जोरदार कमबैक किया, जिसमें सोनल दिनुशा का बड़ा किरदार रहा है. पहले पसिंदु सूरियाबंदारा ने 92 रनों की शानदार पारी खेली और अब सोनल दिनुशा भी रनों की बारिश कर रहे हैं. उनकी इस पारी के चलते पांचवें दिन श्रीलंका की बढ़त 16 रन से बढ़कर सीधे 150+ हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ