IND vs AUS: शमी की घातक गेंदबाजी, सूर्या ने उठाई 'जिम्मेदारी', जानिए टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े कारण

IND vs AUS 1st ODI Mohammed Shami Bowling Suryakumar Yadav KL Rahul Batting

IND vs AUS 1st ODI Mohammed Shami Bowling Suryakumar Yadav KL Rahul Batting

India vs Australia 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग की। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ डाली। ऑस्ट्रेलिया इस बैटिंग पिच पर बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और 276 रन ही बना सकी। इसके बाद शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ की शानदार ओपनिंग, फिर मिडल ऑर्डर में सूर्या-केएल की बेहतरीन बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को सफलता दिला दी। इस जीत के 5 कारण क्या रहे, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

टॉस का फैसला सही 

स्टैंडइन कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका ये फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों को पिच से मदद मिली और ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी 

मोहम्मद शमी ने इस मैच में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ही ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर दिया। इसके बाद वे नहीं रुके, उन्होंने कुल 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि दूसरे तेज गेंदबाजों ने भी मदद की। जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया। रविचंद्रन अश्विन ने 47 और रवींद्र जडेजा 51 रन देकर एक-एक सफलता दिलाई।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705209251931865119

शुभमन-गायकवाड़ की शानदार ओपनिंग 

ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों पर रोकने के बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। टीम इंडिया का एक भी विकेट 21 ओवर तक नहीं गिरा। शुभमन गिल ने 63 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 74 रन जड़े, तो वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंदों में 10 चौके ठोक 71 रन जड़े। टीम इंडिया का पहला विकेट 142 रन पर गिरा। भारत को मिली मजबूत पार्टनरशिप का असर ये रहा कि मध्य क्रम पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ा।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705217802951614870

विज्ञापन

सूर्या की बेहतरीन फील्डिंग 

इस मैच में सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। उन्होंने कैमरून ग्रीन को आउट करने के लिए बेहतरीन डाइव लगाई और गिल्लियां बिखेर डालीं। कुल मिलाकर फील्डिंग में किसी से गलती भी हुई तो पूरी टीम ने अपनी ताकत झोंक दी। इस तरह बेहतरीन टीम बॉन्डिंग से भारतीय टीम इस मैच में हमेशा आगे रही।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705246672274739249

सूर्या और केएल की पार्टनरशिप 

सूर्यकुमार यादव ने पिछले वनडे मैचों की तरह रिस्की शॉट नहीं खेले। उन्होंने मिडल ऑर्डर में जिम्मेदारी उठाते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सामने की ओर शॉट खेले। एक-एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट की और भारतीय टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। केएल राहुल ने भी दूसरे छोर से उनका बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705250956840140845

उन्होंने सूर्या के साथ कम्यूनिकेट कर एक-एक चुराए और मौका मिलते ही बड़ा शॉट लगाए। दोनों की साझेदारी सही समय पर महत्वपूर्ण रही क्योंकि श्रेयस और ईशान के बाद एक विकेट भी गिरता तो ऑस्ट्रेलिया को हावी होने का मौका मिल जाता। बहरहाल, सूर्या पर कोच राहुल द्रविड़ का भरोसा काम आया और उन्होंने एक साल और 19 ईनिंग के बाद पहला पचासा ठोक डाला। सूर्या के बाद केएल ने भी फिफ्टी जमा दी। इसके बाद टीम इंडिया ने ये मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ