ICC WC 2023: पाकिस्तान में मची उथल-पुथल, मोहम्मद हफीज ने दिया इस्तीफा, इंजमाम भी PCB से नाराज

ICC WC 2023

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और इंजमाम-उल- हक।

विज्ञापन

ICC WC 2023: एशिया कप में भारत से बुरी तरह हारने के बाद से ही पाकिस्तानी टीम में उथल-पुथल मची हुई है। इससे आने वाला विश्व कप बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। पाकिस्तानी टीम में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस छिड़ती दिख रही है। पहले तो पाकिस्तान के कप्तान बाबार आजम और शाहीन अफरीदी के बीच कप्तानी को लेकर विवाद देखने को मिला था, अभी यह विवाद थमा भी नहीं था कि पाकिस्तान टीम को एक और झटका लग गया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने बीती गुरुवार को पीसीबी की क्रिकेट तकनीकी समिति से इस्तीफा दे दिया है।
पाकिस्तान का बुरा दौर जारी

एशिया कप में भारत से बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इसी कारण से मोहम्मद हफीज ने पीसीबी की क्रिकेट तकनीकी समिति से इस्तीफा दे दिया है। हफीज ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब वर्ल्ड कप सिर पर है। इसका पाकिस्तान पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। हफीज पाकिस्तान के काफी अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप में हफीज के अनुभव का अच्छा फायदा मिल सकता था, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

इंजमाम भी PCB की बैठक में नहीं हुए शामिल

हफीज ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि मैंने पाकिस्तान क्रिकेट तकनीकी समिति छोड़ने का फैसला किया है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं जका अशरफ एसबी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जका अशरफ को जब कभी भी पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मेरे सुझावों की जरूरत होगी, मैं उपलब्ध रहूंगा। बता दें कि सिर्फ हफीज ही नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक भी टीम से काफी दुखी हैं, इसी कारण से वे पीसीबी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ