T20 WC में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालीं भारतीय बल्लेबाज, मंधाना ने की मिताली राज की बराबरी

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 14 जून को आमना सामना हो रहा है. इस मैच में मंधाना ने भारत की ओर से अर्धशतक जमाया. इसी के साथ उन्होंने खास लिस्ट में जगह बना ली.

Smriti Mandhana Image Created by AI

Smriti Mandhana Image Created by AI

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. मंधाना के बल्ले से इस मैच में 44 गेंदों में 68 निकले. इस अर्धशतक के दमपर मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. आइए एक नजर इन खिलाड़ियों पर डालते हैं, जिन्होंने भारत के लिए महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाया है.

विज्ञापन

मंधाना ने की बराबरी

भारत की ओर से महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर 3 खिलाड़ियों ने बनाए हैं. मिताली राज ने 23 पारियों में 5 अर्धशतक बनाए हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 34 पारियों में 5 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा अब मंधाना 26 पारियों में 5 अर्धशतक लगातार मिताली और हरमन की बराबरी कर चुकी हैं. वहीं, पूनम रावत 3 अर्धशतक के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

हरमन ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हरमन ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह अब महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. कौर अब 762 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं. उन्होंने मिताली को पछाड़ा है, जिनके नाम टी-20 वर्ल्ड कप में 726 रन दर्ज थे. तीसरे नंबर पर मंधाना हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 592 रन बनाए हैं. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स 408 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

5 – मिताली राज (23 पारियां)
5 – हरमनप्रीत कौर (34 पारियां)
5 – स्मृति मंधाना (26 पारियां)*,
3 – पूनम रावत (15 पारियां)

IND-W के लिए T20 WC में सर्वाधिक रन

762 – हरमनप्रीत कौर*
726 – मिताली राज
592 – स्मृति मंधाना
408 – जेमिमा रोड्रिग्स
375 – पूनम रावत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ