IND vs PAK: दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक गेंदबाजी की और पंजा खोलकर पड़ोसी मुल्क को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Deepti Sharma/ Image Source: X

Deepti Sharma/ Image Source: X

IND vs PAK: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को आमना सामना हुआ. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 64 रनों से धूल चटा दी. पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. उन्होंने 5 विकेट हॉल लिया. इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. दीप्ति ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और भारत की जीत की कहानी में अहम योगदान निभाया.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने बनाया World Record

दीप्ति शर्मा वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली पहली स्पिनर बन गई हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाम को अपने नाम कर लिया. इससे पहले कोई भी स्पिनर ऐसा करानामा नहीं कर पाया था. लेकिन दीप्ति ने इस मामले में बाजी मारते हुए कमाल कर दिया.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 2.50 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए. अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को उन्होंने पानी पिला दिया. इसके अलावा श्री चरणी ने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

भारत ने मारी बाजी

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 154.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 9 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन मुनीबा अली ने बनाया. उन्होंने 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ