बांग्लादेश प्रीमियर लीग को इस लेजेंड ने दिखाया आईना, बताया- क्यों नहीं आ रहे स्टार ओवरसीज प्लेयर?

Lisa Sthalekar On BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के स्टैंडर्ड को लेकर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्थालेकर ने बेहद अहम बात कही है. उनका मानना है कि बीपीए को अगर ज्यादा से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी का अट्रैक्ट करना है, तो कुछ सुविधाओं को बेहतर करना होगा.

BPL X

(Photo-X)

Lisa Sthalekar On Bangladesh Premier League: ऑस्ट्रेलिया की लेजेंड क्रिकेटर और वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन (WCA) की मौजूदा प्रेसिडेंट, लिसा स्थालेकर का मानना ​​है कि अगर बांग्लादेश प्रीमियर लीग फ्यूचर में और ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को अट्रैक्ट करना चाहती है, तो उसे अपने स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाना होगा.

विज्ञापन

टॉप-10 क्रिकेट लीग कौन सी हैं

WCA ने हाल ही में खिलाड़ियों, एजेंट्स और खिलाड़ियों के एसोसिएशंस से मिली जानकारी के आधार पर बनाए गए पैमानों का इस्तेमाल करके दुनिया भर की बड़े T20 कॉम्पिटीशन का इवैल्युएट किया. इस रिव्यू में पेशेवर क्रिकेटरों के लिए जरूरी बातों की जांच की गई और दस टॉप T20 लीग्स की तुलना की गई. ‘द हंड्रेड’ 75.2 पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में सबसे ऊपर रही, उसके बाद SA20 68 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही. IPL 62.6 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही, जबकि BPL 22.6 पॉइंट्स के साथ सबसे आखिर में रही.

विज्ञापन

‘सुधार की जरूरत’

मीरपुर में मीडिया से बात करते हुए, स्थालेकर ने बताया कि WCA का मूल्यांकन खिलाड़ियों और एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए एक गाइड की तरह काम करता है. उन्होंने कहा कि BPL में अभी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें सुधार की जरूरत है, लेकिन उन्होंने हाल ही में बनी ‘क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ बांग्लादेश’ (CWAB) को पॉजिटिव बदलाव के एक मौके के तौर पर देखा.

विज्ञापन

‘बीपीएल में सुधार की गुंजाइश’

लिसा स्थालेकर के मुताबिक, CWAB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच सहयोग से टूर्नामेंट की साख बेहतर हो सकती है और इंटरनेशनल खिलाड़ियों को इसमें हिस्सा लेने के लिए एनकरेज किया जा सकता है. उन्होंने बांग्लादेश की बेहतरीन सुविधाओं और टैलेंटेड क्रिकेटर्स का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सुधारों को सही ढंग से लागू किया जाए, तो इस लीग में और भी अट्रैक्ट डेस्टिनेशन बनने की क्षमता है.

विज्ञापन

‘पेमेंट सिस्टम हो बेहतर’

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पेमेंट से जुड़े विवादों को सुलझाना सबसे बड़ी प्रायोरिटी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पेशेवर क्रिकेटर भी किसी भी दूसरे फील्ड के प्रोफेशनल्स की तरह अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के मुताबिक पेमेंट पाने के हकदार हैं. आर्थिक भरोसा एनश्योर करने से खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ेगा.

क्रिकेटर्स की बेहतरी की कोशिश

लिसा स्थालेकर ने CWAB की लीडरशिप के बारे में उम्मीद जताई और चुनौतियों और आलोचनाओं के बावजूद उनकी कोशिशों की तारीफ की. उनका मानना ​​है कि ये संगठन सीखता और डेवलप होता रहेगा, जिससे बांग्लादेश भर के पेशेवर क्रिकेटरों की आवाज और मजबूत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ