IND vs AUS: 'आप लोग AC में थे, मैं गर्मी में बाहर...', मोहम्मद शमी ने ब्रॉडकास्टर को किया दंग

IND vs AUS Mohammed Shami Reply Broadcaster Question

IND vs AUS Mohammed Shami Reply Broadcaster Question

IND vs AUS Mohammed Shami Hilarious Dig At Broadcaster: भारत के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को शानदार गेंदबाजी से दंग कर दिया। मोहाली में खेले गए पहले वनडे में शमी की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम बैटिंग पिच पर 266 रन ही बना सकी। पीसीए स्टेडियम में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शमी ने 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह वनडे में उनका दूसरा पांच विकेट हॉल था।

विज्ञापन

यह वर्षों की टीम बॉन्डिंग का परिणाम

अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए शमी ने स्वीकार किया कि यह वर्षों की टीम बॉन्डिंग का परिणाम है। उन्होंने पारी के बीच मेजबान ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा- “हम एक-दूसरे की सफलता को एंजॉय करते हैं। हमने पिछले कई साल एक साथ बिताए हैं और यह उसी का परिणाम है। जब आप नई गेंद से काम करते हैं, तो आपके पास सही लाइन और लेंथ और गति निर्धारित करने की जिम्मेदारी होती है। यह वही है जो मैं आज करना चाहता था।”

विज्ञापन

मोहाली में चिलचिलाती गर्मी के बीच शमी और बुमराह को चार ओवर बाद हटा दिया गया था। खासतौर पर शमी को सबसे ज्यादा गर्मी से प्रभावित दिखे। वह अपना शुरुआती स्पैल खत्म करने के बाद मैदान से बाहर चले गए। हालांकि जब वे वापस आए तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। शमी ने डेथ ओवरों में भी घातक बॉलिंग की। उन्होंने धीमी गेंदों का अच्छा उपयोग किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705209251931865119

‘आप लोग AC में थे’

क्या गर्मी असहनीय थी? इस सवाल का जवाब देते हुए शमी ने ब्रॉडकास्टर्स को दंग कर दिया। उन्होंने कहा- “आप लोग AC में थे, मैं बाहर गर्मी में था। फास्ट बॉलर विकेट से ज्यादा कुछ नहीं निकाल पा रहे थे, इसलिए धीमी गेंदें अच्छा ऑप्शन थीं। अगर वे सही एरिया में जाती हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में जा सकते हैं। चीजों को मिलाना महत्वपूर्ण है। टीम को इसकी जरूरत थी।

विज्ञापन

जब आप इतना प्रयास कर रहे हों तो विकेट हासिल करना अच्छा लगता है। यह टीम और मेरे आत्मविश्वास के लिए अच्छा है।” बता दें कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में महान कपिल देव के बाद भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ