IND vs PAK: भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, बताया कैसे हुई असली चूक
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने बड़ा बयान दिया है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Jun 15, 2026 00:13
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Jun 15, 2026 00:13
Share :
IND vs PAK: Photo Source: X
---विज्ञापन---
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमना सामना हुआ. भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं जमा सका और टीम 17 ओवर में ही सिमट गई. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने मुकाबला गंवाने की मुख्य वजह भी बताई.
पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान
हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी फील्डिंग से नाराजगी जताई. उन्होंने हार की वजह पाकिस्तान की खराब फील्डिंग को बताया. सना ने मैच के बाद कहा "मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिहाज से यह बेहद निराशाजनक रहा. हमें अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि विश्व कप में अभी लंबा सफर तय करना है. (फील्डिंग में हुई गलतियों पर): मुझे लगता है कि आखिरी 15 ओवर तक हमारा प्रदर्शन अच्छा था. उसके बाद हमने कुछ अतिरिक्त रन लुटा दिए. एक समय पर हमारा एक फील्डर अंदर की ओर आ गया, जिसकी वजह से हमें नुकसान हुआ. हम अगले मैचों में इन चीजों को सुधारने की कोशिश करेंगे."
उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि हमें अगले मैच में अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में सुधार करना होगा, क्योंकि फील्डिंग में गलतियां पूरा मैच हरा सकती हैं. हम अपनी योजनाओं को अमल में लाने और जो हमने चर्चा की थी उस पर टिके रहने की कोशिश कर रहे थे."
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 17 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला गंवाना पड़ा.
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमना सामना हुआ. भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं जमा सका और टीम 17 ओवर में ही सिमट गई. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने मुकाबला गंवाने की मुख्य वजह भी बताई.
पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान
हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी फील्डिंग से नाराजगी जताई. उन्होंने हार की वजह पाकिस्तान की खराब फील्डिंग को बताया. सना ने मैच के बाद कहा “मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिहाज से यह बेहद निराशाजनक रहा. हमें अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि विश्व कप में अभी लंबा सफर तय करना है. (फील्डिंग में हुई गलतियों पर): मुझे लगता है कि आखिरी 15 ओवर तक हमारा प्रदर्शन अच्छा था. उसके बाद हमने कुछ अतिरिक्त रन लुटा दिए. एक समय पर हमारा एक फील्डर अंदर की ओर आ गया, जिसकी वजह से हमें नुकसान हुआ. हम अगले मैचों में इन चीजों को सुधारने की कोशिश करेंगे.”
---विज्ञापन---
उन्होंने आगे कहा “मुझे लगता है कि हमें अगले मैच में अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में सुधार करना होगा, क्योंकि फील्डिंग में गलतियां पूरा मैच हरा सकती हैं. हम अपनी योजनाओं को अमल में लाने और जो हमने चर्चा की थी उस पर टिके रहने की कोशिश कर रहे थे.”
CRYING MOMENT FOR PAKISTAN 😭
Question: Where did they lose the match?
Fatima Sana (Captain): "I think in the batting side, it's really disappointed. We have to step up in the next game because we have a long way to go in the World Cup. We were good till the 15th over. We gave… pic.twitter.com/rsQmJ4SbWb