IND A vs SL A Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे धमाल? जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

IND A vs SL A Live Streaming: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला 15 जून को दांबुला में खेला जाएगा. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

India A vs Sri Lanka A (Image generated by AI)

India A vs Sri Lanka A (Image generated by AI)

India A vs Sri Lanka A Live Streaming: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला सोमवार, 15 जून को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी. भारत ए को अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ DLS नियम के तहत 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, श्रीलंका ए ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान ए को 8 विकेट से हराया था.

विज्ञापन

हालांकि, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से मात दी थी. ऐसे में मेजबान टीम हिसाब बराबर करना चाहेगी, जबकि टीम इंडिया अपनी बढ़त कायम रखना चाहेगी. वहीं, इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी, जो अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट के कारण उनके खेलने पर संशय बना हुआ है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND A vs SL A मुकाबला?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच यह मुकाबला 15 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव मैच?

भारत में क्रिकेट फैंस इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

IND A vs SL A: हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच अब तक कुल 6 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 2 मैचों में सफलता मिली है. आंकड़ों के लिहाज से भारत ए का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंकाई टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश प्रीमियर लीग को इस लेजेंड ने दिखाया आईना, बताया- क्यों नहीं आ रहे स्टार ओवरसीज प्लेयर?

IND A vs SL A: दोनों संभावित प्लेइंग 11

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी/निशांत संधू, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.

विज्ञापन

श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराचिगे, रविंदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेत.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ