फेल होने के बाद भी शेफाली वर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भले ही पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गईं, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Shafali Verma

Shafali Verma

IND W vs PAK W: बर्मिंघम के एजबेस्टन में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में में भिंडी. जहां पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला. हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए. इस मुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भले ही फेल हो गई, लेकिन एक छक्का जड़कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.  

विज्ञापन

शेफाली वर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज सादिया इकबाल की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगा हो. ऐसे में शेफाली वर्मा ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं. शेफाली वर्मा उन खास महिला बल्लेबाजों में से एक हैं, जो पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलती हुई नजर आती है. हालांकि इस मुकाबले में वो ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी. अगली 3 गेंदों को उन्होंने डॉट खेला. वहीं पहली ओवर की 5वीं गेंद पर ही सादिया इकबाल की गेंद पर मुनीबा अली ने उनका कैच पकडा.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का बड़ा धमाका, खास लिस्ट में बनाई जगह

टीम इंडिया को मिली बड़ी जीत 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की अहम पारी खेली. अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन बनाकर अपनी टीम को 170 रनों तक पहुंचाया. जवाब में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम 17वें ओवर में 106 रनों पर ही सिमट गई. मुनीबा अली के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 64 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट हासिल किए तो वहीं श्री चरणी ने भी 3 विकेट झटके. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ