---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ब्रेकअप के बाद फिर रिलेशनशिप में आए शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर!

Shubman Gill Sara Tendulkar Relationship: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक ठोक चर्चा में हैं। गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। वह पिछले कुछ समय से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में […]

---विज्ञापन---

Shubman Gill Sara Tendulkar Relationship: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक ठोक चर्चा में हैं। गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। वह पिछले कुछ समय से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, अब शुभमन और सारा का रिश्ता एक बार फिर मजबूत हो गया है। कहा जा रहा है कि इस कपल के रिश्ते में अब सब कुछ ठीक हो गया है। इतना ही नहीं, सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शुभमन की बहन शहनील गिल को भी फॉलो करना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

पुराने स्क्रीनशॉट हुए थे वायरल 

तमाम अटकलों के बीच शुभमन और सारा के बीच सोशल मीडिया पर कुछ पुराने स्क्रीनशॉट वायरल हो गए थे। इनमें से एक में भारतीय क्रिकेटर के जन्मदिन के लाइव सेशन के दौरान पर सारा ने कमेंट किया- जिसमें लिखा था ‘HBDDDDDDD’, वहीं हार्दिक पांड्या ने शुभमन की टांग खींचने के लिए कमेंट किया था। जिसमें लिखा था- उनकी ओर से आपका स्वागत है।

सारा अली खान को लेकर भी अफवाह 

इस बीच, भारतीय बल्लेबाज अभिनेत्री सारा अली खान के साथ डेटिंग को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इसे लेकर कई बार असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि आखिर ये ‘सारा’ कौन है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को दिल्ली में कुछ मौकों पर एक साथ देखा गया था। सोनम बाजवा के चैट शो में उनसे ‘केदारनाथ’ के दौरान डेटिंग के बारे में भी पूछा गया था, तब उन्होंने ‘शायद, शायद नहीं’ कहकर इसे टाल दिया था।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2023 08:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola