35 साल की WWE रेसलर की गर्दन टूटने की वजह से हुआ करियर खत्म! अब कभी नहीं दिखेगा रिंग में जलवा

एक फेमस WWE स्टार को पिछले साल गर्दन में इंजरी आ गई थी. इसके बाद से वो एक्शन से बाहर चल रही हैं. अब उनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही है. उन्होंने अब खुद अपनी एंट्री को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

WWE

WWE स्टार का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE Star Return Update: WWE स्टार पाइपर निवेन ने 2019 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. उन्होंने धीरे-धीरे अपना जलवा दिखाया. मेन रोस्टर में वो अच्छा काम कर रही थीं. चेल्सी ग्रीन का उन्हें साथ मिला हुआ था. ऐसा लगा कि उन्हें बढ़िया पुश मिलेगा, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. गर्दन की खतरनाक चोट की वजह से उनके उभरते करियर पर विराम लग गया है. लंबे समय से वो एक्शन में नज़र नहीं आईं. अब तो उनकी रिंग में वापसी भी मुश्किल है. ये बात खुद निवेन ने कह दिया है.

WWE स्टार पाइपर निवेन ने क्या कहा?

पिछले साल 20 सितंबर को चेल्सी ग्रीन ने फैंस को बताया कि पाइपर निवेन एक स्पेशल असाइनमेंट पर गई हैं. निवेन ने आखिरी बार 22 अगस्त को WWE SmackDown के एपिसोड में मैच लड़ा था. वहां पर उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को हराया. बाद में पता चला कि उनकी गर्दन लगभग टूट गई है और उनका ईलाज चल रहा है. उनके स्पाइनल कॉर्ड में दिक्कत है. इस वजह से उनका रिंग में आना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर निवेन ने अपने इन-रिंग स्टेटस पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “मुझे अभी से लिस्ट से बाहर मत समझो. मैं बस लोगों को ये बता रही हूं कि इसमें लंबा समय लग सकता है. ऐसा ही हो सकता है कि ये कभी सही ना हो. हमें एक ही सवाल का जवाब हर स्ट्रीम में 50 बार ना देना पड़े”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE King of the Ring 2026 के सेमीफाइनल की जंग हुई तय, जानिए किसके बीच होगी ताज के लिए भयंकर लड़ाई?

बिग ई की भी नहीं होगी वापसी

बिग ई के लिए 11 मार्च 2022 को हुआ WWE SmackDown का शो अच्छा नहीं रहा था. बड़े मुकाबले में रिज हॉलैंड के गलत मूव की वजह से उनकी गर्दन टूट गई थी. इसके बाद से वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. बिग ई अभी भी WWE के साथ जुड़े हुए हैं. वो बड़े शोज में कमेंट्री पैनल में नज़र आते रहते हैं. अब उनका एक्शन में आना मुश्किल है. बिग ई खुद कह चुके हैं कि उन्होंने अब रिटायरमेंट ले लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ