WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!

WWE में पिछले दो हफ्तों से रेड ब्रांड में रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी तगड़ी राइवलरी भी चल रही है. खैर अब कंपनी ने उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है.

Roman Reigns

रोमन रेंस को लेकर खुशखबरी (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में इस समय कई मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. 10 अक्टूबर को मनी इन बैंक का आयोजन होने वाला है. इसे लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं. वीकली एपिसोड में इस शो का बिल्डअप चल रहा है. रोमन रेंस भी मनी इन द बैंक में एक्शन में नज़र आएंगे. वो अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. खैर लगातार दो रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस नज़र नहीं आए हैं. लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ गई है. उनकी ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि वो कब वापसी करेंगे.

विज्ञापन

अगले हफ्ते दिखेगा जलवा

रोमन रेंस इस साल WWE टीवी पर लगातार एक्टिव रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जोरदार रहा है. वो अभी तक दो बार जेकब फाटू, एक बार सैथ रॉलिंस और एक बार पेंटा को टाइटल मुकाबले में हरा चुके हैं. रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में एलए नाइट के साथ चल रही है. दोनों के बीच मनी इन द बैंक में चैंपियनशिप मुकाबला होने वाला है. रेंस अब अगले हफ्ते वापसी करने वाले हैं. इसका मतलब साफ है कि रिंग में खूब बवाल मचेगा. नाइट को अब सतर्क रहना पड़ेगा. रेंस ने उनके ऊपर हमला भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

नाइट से ले सकते हैं बदला

कुछ हफ्ते पहले रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप पेंटा के खिलाफ दांव पर लगाई थी. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ. कई लोगों ने इसे साल का सबसे बढ़िया मैच बताया. रेंस ने बड़ी मुश्किल से टाइटल को अंत में रिटेन किया. पेंटा के प्रदर्शन के लिए खूब तालियां बजाई गईं. मैच के बाद एलए नाइट ने रिंग में कदम रखा. रेंस माइक पर कुछ बोलने वाले थे लेकिन रेंस ने उन्हें बीएफटी लगा दिया. रेंस ने इसके बाद बैकस्टेज जाते हुए नाइट की चुनौती को स्वीकार किाय था.

विज्ञापन

रेड ब्रांड में और भी होंगे बड़े मैच

Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. रोमन रेंस की वापसी होगी. इसके अलावा भी कंपनी ने कुछ बड़े मैच बुक कर दिए हैं. सोल रुका और लोला वाइस का मुकाबला रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ होगा. इस हफ्ते राकेल और परेज ने वाइस और रुका की हालत खराब की थी. रे फीनिक्स और ईथन पेज के बीच भी टक्कर होगी. बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच भी मैच रखा गया है. जो जीतेगा उसे स्टेफनी वकेर के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा.

ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों पर जानलेवा हमला, मेन इवेंट में मची तबाही

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ