चोट के कारण WWE से बाहर हुई Rhea Ripley, चैंपियनशिप रन का हो सकता है दुखद अंत

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. फैंस को बड़े मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. वहां पर वुमेंस चैंपियन रिया रिप्ली की इंजरी को लेकर अपडेट दिया गया. ऐसा लगता है कि दर्शकों को अब उनका कुछ समय तक जलवा देखने को नहीं मिलने वाला है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE रेसलमेनिया 42 में रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रिप्ली को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. उन्हें चैंपियन बने हुए 50 दिन से ज्यादा हो गए. ऐसा लगता है कि उनका टाइटल रन लंबा चलेगा. हालांकि, अब एक बड़ी दिक्कत उनके सामने आ गई है. वो चोटिल हो गई हैं. SmackDown के एपिसोड में उन्हें लेकर बुरा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्लैश इन इटली में मिली जीत

क्लैश इन इटली में मिली जीत2 / 6

हाल ही में क्लैश इन इटली का आयोजन हुआ था. वहां पर रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच रीमैच देखने को मिला. दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया. मैच में बी-फैब, मीचीन और शार्लेट फ्लेयर ने भी दखलअंदाजी की. अंत में रिप्ली ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE SmackDown में रिया ने दिया बड़ा बयान

WWE SmackDown में रिया ने दिया बड़ा बयान3 / 6

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रिया रिप्ली पांव में पट्टा बांधकर आईं थीं. उन्होंने कहा कि क्लैश इन इटली में मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. रिया ने कहा कि अभी भी वो वुमेंस चैंपियन हैं. हालांकि, फ्यूचर को लेकर उन्होंने कोई अपडेट नहीं दिया. (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown में मिला अपडेट

WWE SmackDown में मिला अपडेट4 / 6

WWE SmackDown की शुरुआत में कमेंटेटर ने रिया रिप्ली की इंजरी पर अपडेट दिया. कहा गया कि उन्हें चोट के कारण एक्शन से बाहर होना पड़ रहा है. ये नहीं बताया गया कि उनकी वापसी कब होगी. इस खबर के बाद फैंस अब रिया को लेकर चिंता में हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टाइटल रन पर मंडराया खतरा

टाइटल रन पर मंडराया खतरा5 / 6

किसी ने सोचा नहीं था कि इंजरी की वजह से रिया रिप्ली को एक्शन से बाहर होना पड़ेगा. अब उनका टाइटल रन भी खतरे में पड़ गया है. अगर उन्हें ज्यादा दिन तक बाहर बैठना पड़ा तो फिर चैंपियनशिप छोड़नी पड़ सकती है. कहीं ना कहीं इससे उन्हें नुकसान पहुंचेगा. (Photo: WWE.com)

रिया रिप्ली का अगला विरोधी कौन होगा?

रिया रिप्ली का अगला विरोधी कौन होगा?6 / 6

रिया रिप्ली को नया विरोधी नहीं मिला है. WWE में इस समय क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट भी चल रहा है. नाइट ऑफ चैंपियंस में इसका फाइनल होने वाला है. जो भी विजेता होगा उसे समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. आने वाले कुछ हफ्तों में पता चल जाएगा कि रिप्ली का विरोधी कौन होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन