WWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Cody Rhodes Dog Pharoah Died: WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स के पालतू कुत्ते फराओ का निधन हो गया है. एक दशक से अधिक समय से रोड्स परिवार का अहम हिस्सा थे और फैंस के बीच भी लोकप्रिय थे. रोड्स ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर फैंस को दुखद जानकारी दी.

cody rhodes wwe

कोडी रोड्स के पालतू कुत्ते का हुआ निधन (Image: WWE Screengrab)

Cody Rhodes Dog Pharoah Died: WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पालतू कुत्ते फराओ का निधन हो गया है. फराओ रेसलिंग फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थे, क्योंकि कोडी रोड्स उन्हें अलग-अलग शोज में अपने साथ लेकर आते थे. फैंस को फराओ का अंदाज बहुत पसंद था, जिस वजह से कई बार क्राउंड ने उनके लिए चैंट्स भी लगाईं. एक साल तक रोड्स परिवार का हिस्सा रहने के बाद फराओ दुनिया को अलविदा कह गए. कोडी रोड्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए फैंस को दुखद खबर दी.

विज्ञापन

कोडी रोड्स के पेट डॉग का निधन

कोडी रोड्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए फराओ के निधन के बारे में जानकारी दी. रोड्स ने बताया कि कैसे उन्होंने फराओ को बड़ा किया और ट्रेनिंग दी. उन्होंने बताया कि फराओ उनकी शादी में उनके बेस्टमैन (सहबाला) थे. उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को परिवार का अहम हिस्सा बताया और पुरानी तस्वीरें पोस्ट करके उन्हें याद किया. रोड्स ने अपने लंबे-चौड़े मैसेज के अंत में लिखा, ‘मुझे याद है, तुम्हारे इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले मैंने तुम्हें कहा था कि तुमने अपना काम अच्छे से किया. हम तुमसे प्यार करते हैं. ‘

विज्ञापन

आप नीचे कोडी रोड्स की पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

WWE फैंस के बीच लोकप्रिय थे फराओ

फराओ एक दशक से भी अधिक समय से रोड्स परिवार का हिस्सा थे. कोडी रोड्स उन्हें टीवी पर भी लेकर आते थे. वह सबसे पहले ऑल एलीट रेसलिंग में नजर आए थे और इसके बाद उन्हें WWE में भी रोड्स कई बार कैमरे के सामने लेकर आए. एक समय पर फराओ की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि WWE ने उनका मेटल एक्शन फिगर निकाला, जिसमें वह कोडी रोड्स के साथ मौजूद थे. इसके अलावा उन्हें WWE 2K24 वीडियो गेम में भी शामिल किया गया.

उम्र के साथ फराओ की हालत बिगड़ती गई, जिसके बाद कोडी रोड्स ने उन्हें टीवी पर लाना बंद कर दिया. रोड्स रेसलिंग शोज के लिए लगातार पूरी दुनिया की यात्रा करते हैं. हालांकि, 2024 के बाद रोड्स ने उम्र देखते हुए उन्हें अपने साथ लाना बंद कर दिया और उन्हें घर पर आराम करने दिया. अब दो साल बाद फराओ दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस ने भी फराओ के निधन पर दुख जताया. नीचे आप कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

एक फैन ने लिखा, ‘फराओ की आत्मा को शांति मिले.’

विज्ञापन

एक फैन ने लिखा, ‘नाईटमेयर (कोडी रोड्स), आपके इस दुखद अनुभव के लिए मुझे खेद है. हम आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना करेंगे.’

विज्ञापन

Source: Cody Rhodes Instagram

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ