WWE King of the Ring 2026 के सेमीफाइनल की जंग हुई तय, जानिए किसके बीच होगी ताज के लिए भयंकर लड़ाई?

WWE में इस समय King of the Ring 2026 टूर्नामेंट चल रहा है. इसके पहले राउंड का सफल समापन हो गया है. फैंस को अब दो सेमीफाइनल मैच मिल गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि किन-किन रेसलर्स के बीच टक्कर होगी.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

King of the Ring 2026: WWE King of the Ring 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इसके लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. पहले राउंड के मैच खत्म हो गए हैं. इसी के साथ सेमीफाइनल मुकाबले भी तय हो चुके हैं. कंपनी टॉप चार स्टार्स को सफलता मिली है. अब इनके पास टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने का मौका है. आने वाले हफ्तों में सेमीफाइनल मुकाबले भी देखने को मिलेंगे. आइए आपको बताते हैं कि किन-किन स्टार्स को सेमीफाइनल में मौका मिला है.

विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच

पहला सेमीफाइनल मैच2 / 6

पहला सेमीफाइनल मैच ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में होगा. फेमी ने पेंटा, सोलो सिकोआ और कार्मेलो हेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ब्रॉन ब्रेकर, डेमियन प्रीस्ट और ट्रिक विलियम्स को हराया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच

दूसरा सेमीफाइनल मैच3 / 6

दूसरा सेमीफाइनल मैच जे'वॉन एवंस और जे उसो के बीच होगा. एवंस ने सैथ रॉलिंस, टाला टोंगा और रिकी सेंट्स को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की. वहीं जे उसो ने एलए नाइट, रॉयस कीज और फिन बैलर को हराया. जे ने बड़ी सफलता हासिल की है. (Photo: WWE.com)

नाइट ऑफ चैंपियंस में होगा फाइनल

नाइट ऑफ चैंपियंस में होगा फाइनल4 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी होगा. अब देखना होगा कि किन स्टार्स की एंट्री फाइनल में होती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम 2026 में मिलेगा बड़ा मौका

समरस्लैम 2026 में मिलेगा बड़ा मौका5 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसके लिए तैयार हैं. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने वाले रेसलर को समर की सबसे बड़ी पार्टी में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. देखना होगा कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन या अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल करने का मौका किसे मिलेगा. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर

ओबा फेमी का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर6 / 6

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार अभी तक ओबा फेमी को माना जा रहा है. वो जीतकर रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चुनौती पेश कर सकते हैं. कुछ महीने पहले रेंस को फेमी ने ललकारा भी था. कंपनी फेमी को बड़ा मौका दे सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन