WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते सैमी ज़ेन को तगड़ी सफलता मिली है. उन्होंने सीएम पंक को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. अब उनका कंपनी ने एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रोते हुए नज़र आए.

Sami Zayn

सैमी ज़ेन का खास वीडियो आया सामने (Photo: WWE.com)

Sami Zayn: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखे को मिले. मेन इवेंट में एक चौंकाने वाली चीज हुई. रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन ने सीएम पंक को हराकर दोबारा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. करीब दो महीने पहले पंक से सैमी टाइटल सिर्फ 9 दिन में हार गए थे. अब उन्हें फिर से बड़ा पुश दिया गया है. टाइटल जीतने के बाद बैकस्टेज सैमी फूट-फूटकर रोए. वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए.

विज्ञापन

WWE ने शेयर किया खास वीडियो

WWE ने सैमी ज़ेन के बैकस्टेज जाने का एक खास वीडियो शेयर किया. सैमी काफी जोर से रो रहे थे. वो इंसाफ बोलते हुए दिखे. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कंपनी ने सैमी को खास तोहफा दिया है. सैमी पिछली बार सिर्फ 9 दिन ही चैंपियन रह पाए थे. WWE ने उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की थी. अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन कितने दिन तक चलेगा. WWE ने इस बार उन्हें लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखना चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

टाइटल हारने के बाद से ही WWE SmackDown में सैमी ज़ेन ने बवाल मचाया हुआ था. वो अपने लिए इंसाफ मांग रहे थे. उन्होंने कुछ बड़े मैचों में खलल डालकर दुश्मनों को तहस नहस किया. सैमी ने पंक, केविन ओवेंस, गुंथर और फिन बैलर के ऊपर टाइटल से हमला किया. पंक और सैमी के बीच इस हफ्ते बढ़िया मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब हमले किए. मैच में जॉनी गार्गानो और कैंडिस लैरे ने भी दखलअंदाजी की. इनकी वजह से पंक का ध्यान भटका.

विज्ञापन

पंक ने GTS मूव गार्गानो को लगा दिया था. अचानक वहां पर ओवेंस भी आ गए. ओवेंस ने टाइटल से सैमी को मारना चाहा लेकिन पंक को लग गई. ओवेंस ने दोबारा सैमी पर टाइटल से हमला किया लेकिन इस बार उन्हें लो-ब्लो पड़ गया. इन सभी चीजों का फायदा सैमी को मिला. उन्होंने पंक को हैलुवा किक मारकर पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया. जीत के बाद वो काफी खुश नज़र आए. केविन की एक गलती से पंक को काफी नुकसान हुआ. अगर उनके ऊपर टाइटल से हमला नहीं होता तो शायद वो टाइटल रिटेन कर लेते. अब इनकी कहानी में नया मोड़ आ गया है. देखना होगा कि आगे की स्टोरी कंपनी द्वारा कैसे आगे बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ