नहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक

Pac Passed Away: पूर्व WWE सुपरस्टार पैक का निधन हो गया है. सिर्फ 40 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. AEW ने आधिकारिक पोस्ट जारी करते हुए पैक के निधन की दुखद खबर साझा की.

WWE Neville

पूर्व WWE स्टार पैक का हुआ निधन (Image: WWE.com)

Pac Passed Away: WWE और रेसलिंग जगत में शोक की लहर छा गई है. पूर्व WWE रेसलर बेंजामिन सैटर्ली उर्फ पैक का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ सालों से ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) के लिए काम कर रहे थे. उन्होंने पहले WWE में काम करके नाम कमाया और फिर AEW में कई अलग-अलग चैंपियनशिप जीती थीं. अब AEW ने आधिकारिक पोस्ट जारी करते हुए पैक के निधन की दुखद खबर साझा की, जिससे रेसलिंग जगत हैरान रह गया.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार पैक का हुआ निधन

पूर्व AEW ट्रियोज चैंपियन पैक ने 26 सितंबर को All Out इवेंट में मैच लड़ा था. अब अचानक AEW ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि पैक का निधन हो गया है. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘ऑल एलीट रेसलिंग को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि बेंजामिन सैटर्ली उर्फ पैक का निधन हो गया है. टाइन, इंग्लैंड के रहने वाले सैटर्ली ने 2004 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने दुनिया में अलग-अलग रेसलिंग संस्थाओं के लिए काम किया. वह अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स और शानदार इन-रिंग क्षमता के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय थे.’

विज्ञापन

AEW ने आगे लिखा, ‘पैक ने 2019 में ऑल एलीट रेसलिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने AEW में कई चैंपियनशिप जीती और बहुत सारे यादगार मैच लड़े. हमारी संवेदना और प्रार्थना सैटर्ली के परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ है.’ अभी तक पैक के निधन का कारण सामने नहीं आया है. सिर्फ 40 साल की उम्र में पैक का दुनिया को अलविदा कहना हैरान करने वाला है.

ये भी पढ़ें:- Money in the Bank 2026 में वापसी कर सकते हैं ये 5 दिग्गज, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज!

विज्ञापन

दो दिन पहले लड़ा था मैच

पैक का निधन हर किसी के लिए हैरान करने वाला इसलिए है कि दो दिन पहले ही वह रिंग में लड़ते नजर आए थे. शिकागो में हुए AEW के All Out इवेंट में सैटर्ली ने एंड्राडे को AEW नेशनल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था. इस मुकाबले में पैक जीत के बेहद करीब थे लेकिन अंत में एंड्राडे को जीत मिली और उन्होंने चैंपियनशिप रिटेन की.

WWE और AEW में जीती थी कितनी चैंपियनशिप?

पैक ने 2012 से 2018 के बीच WWE में काम किया. इसी दौरान उन्होंने 5 बार चैंपियनशिप जीतीं. उन्होंने 2 बार WWE क्रूजरवेट टाइटल पर कब्जा किया. इसके अलावा वह एक बार NXT चैंपियनशिप और 2 बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे.

विज्ञापन

2019 में उन्होंने AEW में डेब्यू किया. वह ऑल एलीट रेसलिंग इतिहास के पहले ऑल-अटलांटिक चैंपियन थे. इसके अलावा वह पेंटा एल जीरो एम और रे फीनिक्स के साथ वर्ल्ड ट्रियोज चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए थे. इसके अलावा उन्होंने Claudio Castagnoli और व्हीलर यूटा के साथ मिलकर भी इस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ