40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम

पूर्व WWE सुपरस्टार पैक के निधन की खबर आते ही पूरे रेसलिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. सभी दुख जता रहे हैं. WWE के कुछ रेसलर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. आइए आपको बताते हैं किन इन स्टार्स ने क्या कहा.

PAC Passes Away

पूर्व WWE स्टार का निधन (Photo: WWE.com)

Stars React After PAC Passes Away: WWE, AEW सहित पूरे रेसलिंग जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है. बेंजामिन सैटर्ली उर्फ पैक का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है. 2019 से वो AEW में काम कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने WWE में भी अपना दम दिखाया था. दोनों कंपनियों में पैक ने शानदार काम किया और कई चैंपियनशिप अपने नाम की. AEW ने सबसे पहले उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. पैक की मौत की खबर सुनते ही कई रेसलर्स की आंखें नम हो गईं. उन्होंने WWE में भी लंबे समय कार्य किया था. स्टार्स ने शोक संवेदनाएं प्रकट कीं.

विज्ञापन

दिग्गजों ने जताया शोक

WWE के कई रेसलर्स ने सोशल मीडिया पर पैक को लेकर शोक प्रकट किया. रिया रिप्ली, पेज और नटालिया समेत लगभग सभी स्टार्स ने संदेश दिया. आइए आपको बताते हैं कि इन सभी ने पैक को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

(पेज: ये बहुत बुरा हुआ. वो बहुत ही शानदार इंसान थे. ये दिल तोड़ने वाली बात है. मैं उनकी फैमिली के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं. मैंने उन्हें परफॉर्म करते हुए देखा है. मैंने उनकी महानता को महसूस किया है.)

(बैकी लिंच: हर तरह से सबसे बेहतरीन में से एक)

विज्ञापन

(केविन ओवेंस: सबसे शानदार इंसान. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं)

(पॉल हेमन: अरे नहीं. वो टैलेंटेड और शानदार इंसान थे. उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं. ये बहु बहुत बड़ा नुकसान है)

विज्ञापन

(एलेक्सा ब्लिस: मुझे इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है)

(बैरन कॉर्बिन: मेरे पास बिल्कुल भी शब्द नहीं हैं. आखिर ये क्या हो रहा है?)

विज्ञापन

(द उसोज़: RIP पैक)

(नटालिया: मुझे बहुत दुख हो रहा है. वो हमेशा सभी से अच्छे से पेश आते थे. वो रेसलिंग के प्रति बहुत जुनूनी थे. वो सभी का सम्मान करते थे. वो हमेश अच्छा प्रदर्शन करते थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त के साथ हैं. ये एक बहुत बड़ा नुकसान है. मुझे उन्हें जानने का मौका मिला और मैं इसके लिए आभारी हूं)

विज्ञापन

(शेमस: मुझे इस खबर पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है. वो बहुत अच्छे इंसान और परफॉर्मर थे. लॉकर रूम में हर कोई उन्हें पसंद करता था. मैंने उन्हें सबसे पहली बार 2005 में रेसलिंग करते हुए देखा था. आपकी आत्मा का शांति मिले. आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है)

(रिया रिप्ली: ये बहुत ही दुखद दिन है. वो बहुत ही टैलेंटेड थे. मेरे पास शब्द नहीं हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले)

विज्ञापन

(इल्जा ड्रेगनोव: जनरेशन में एक बार आने वाले, शानदार, जबरदस्त. बहुत दुखद दिन है. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ