WWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़े मुकाबले वहां पर होंगे. आइए आपको बताते हैं कि अभी तक किन मैचों का ऐलान किया जा चुका है.
WWE ने बड़े मैचों का किया है ऐलान (Photo: WWE.com)
WWE Money in the Bank 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने 1 और 2 अगस्त को समरस्लैम का आोयजन कराया था. इसके बाद से अभी तक कोई भी इवेंट नहीं हुआ है. सीधे 10 अक्टूबर को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. हमेशा की तरह इस बार भी शो में बड़े मैच रखे जाएंगे. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. जो भी जीतेगा उसे फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है. वीकली शो में Money in the Bank 2026 का बिल्डअप चल रहा है. कहानियों को अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. आपको हम बताते हैं कि अभी तक कंपनी ने शो के लिए कौन-कौन से मुकाबले बुक किए हैं.
विज्ञापन
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच Money in the Bank 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. समरस्लैम के बाद नाइट ने रेंस को मैच के लिए चुनौती पेश की थी. रेंस ने इसके लिए हां नहीं कहा. नाइट ने लगातार रेंस को परेशान किया. कुछ हफ्ते पहले रेड ब्रांड के शो में नाइट ने रेंस को बीएफटी लगाया. इसके बाद रेंस ने कहा कि वो अब Money in the Bank 2026 में बिजनेस संभालेंगे. कंपनी ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. नाइट दावा कर चुके हैं कि वो इस बार रेंस के टाइटल रन का अंत करेंगे.
विज्ञापन
Roman Reigns vs. LA Knight. World Heavyweight Championship Match. IT’S ON! 🏆 🔥
ओबा फेमी का मुकाबला Money in the Bank 2026 में ब्रॉन्सन रीड के साथ होगा. वापसी के बाद से रीड ने फेमी को काफी परेशान किया है. फेमी ने कह दिया है कि वो टक्कर लेने के लिए तैयार हैं. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में फेमी कॉन्ट्रैक्ट लेकर आए थे. उसमें रीड ने भी साइन किया. इसके बाद दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया गया. दोनों के बीच कंपनी में पहली बार मैच देखने को मिलेगा.
विज्ञापन
Pen to paper….The contract is signed. A new HUGE match is official…
स्टेफनी वकेर ने कुछ हफ्ते पहले एक लाइव इवेंट में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने लिव मॉर्गन को हराया था. वहां पर थोड़ा बहुत बैकी लिंच ने वकेर का साथ दिया था. बैकी और मॉर्गन दोनों टाइटल के पीछे पड़ी हुई है. वकेर ने दोनों को मैच दे दिया है. अगले हफ्ते बैकी और मॉर्गन के बीच मैच होगा. जो भी जीतेगा उसे Money in the Bank 2026 में वकेर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा. वैसे उम्मीद के मुताबिक Money in the Bank 2026 में ट्रिपल थ्रेट मैच ही देखने को मिलेगा.
मेंस लैडर मैच
मेंस लैडर मैच में ब्रॉन ब्रेकर, जे’ वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा और सीएम पंक ने अभी तक क्वालिफाई किया है. एक और स्टार इस लिस्ट में शामिल होगा. ये मुकाबला मनी इन द बैंक ब्रीफकेस के लिए होगा. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा. इस कॉन्ट्रैक्ट को वो आगे जाकर किसी चैंपियनशिप के ऊपर कैश-इन कर सकता है.
विज्ञापन
The officially updated field for the 2026 Men’s Money in the Bank Ladder Match.
Trick Williams vs. Bron Breakker vs. Je’Von Evans vs. Penta vs. CM Punk vs. Rhodes/Owens/Gargano pic.twitter.com/mbdC4QPNUw
वुमेंस लैडर मैच में भी खूब बवाल देखने को मिलेगा. सोल रुका, लोला वाइस, जेसी ज़ेन, रॉक्सन परेज और लैश लीजेंड ने अभी तक मुकाबले में एंट्री की है. एक और रेसलर इस मुकाबला का हिस्सा बनेगी. इसका खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा. इस बार यंग रेसलर्स को मैच में मौका दिया गया है. देखना होगा कि किस रेसलर की जीत होगी.