Brock Lesnar के रिटायरमेंट से वापसी पर भड़का WWE दिग्गज, सरेआम लताड़ लगाकर फैसले पर उठाए सवाल

हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने ओबा फेमी के साथ अपनी राइवलरी जारी रखी है. अब एक दिग्गज को लैसनर की वापसी पसंद नहीं आई है. उन्होंंने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान

विज्ञापन

Brock Lesnar Return: ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में दोबारा वापसी की है. WWE Raw के एपिसोड में आकर उन्होंने ओबा फेमी को चार एफ-5 लगाए. उन्हों फेमी के साथ अपनी राइवलरी जारी रखी है. पिछले महीने रेसलमेनिया में लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट ले लिया था. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर फिर से वापस आ जाएंगे, ये किसी ने सोचा नहीं था. कुछ लोग उनसे नाराज भी है. हॉल ऑफ फेमर एरिक बिशफ का कहना है कि लैसनर की वापसी का कोई मतलब नहीं बनता है. वो इस बात से बहुत खफा हैं.

WWE हॉल ऑफ फेमर ने क्या कहा?

एरिक बिशफ ने 83 Weeks पॉडकास्ट पर ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि लैसनर को रिटायर ही रहना चाहिए था. बिशफ ने कहा, “मुझे इस बारे में बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है. ये बहुत ही अटपटा है. मैं तो ब्रॉक लैसनर को रिटायर होने देता. ऐसा लगता है कि लैसनर ने किसी मानसिक स्थिति में एक फैसला लिया और बाद में कानूनी तौर पर पता चला कि उनके पास ऑप्शन नहीं था. मुझे तो कुछ ऐसा ही मामला लगता है. अगर आपने लैसनर और फेमी की कहानी किसी टीवी पार्टनर के चलते आगे बढ़ाई है तो बहुत गलत है. एक निराशाजनक अंत मिलेगा. मुझे नहीं पता है कि लैसनर ने वापस आकर फेमी को पीटा”.

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में किसकी होगी जीत?

Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. वहां पर ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच रीमैच होगा. लैसनर बदला लेने के लिए तैयार हैं. लैसनर ने कहा कि वो इस बार फेमी को सबक सिखाएंगे. फेमी ने भी उन्हें चुनौती दी है. फेमी ने कहा कि इस बार वो लैसनर को खत्म करने के लिए मैच लड़ने वाले हैं. दोनों अपनी जीत का दावा कर चुके हैं. देखना होगा कि किसे अंत में जीत मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ