5 WWE स्टार्स जो इस हफ्ते स्पेन में होने वाले SmackDown में वापसी कर मचा सकते हैं खलबली

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड के साथ यूरोप दौरे की शुरुआत होने वाला है. कंपनी इसे शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी. इस वजह से वहां पर कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.

WWE
1 / 6
WWE SmackDown

Advertisment

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन2 / 6

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक रिंग में रैंडी ऑर्टन नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. आप जानते हैं कि यूएस से बाहर रैंडी को फैंस का तगड़ा समर्थन मिलता है. इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में उनकी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 6

रेसलमेनिया 42 में जेकब फाटू के खिलाफ ड्रू मैकइंटायर को हार मिली थी. इसके बाद से वो भी गायब चल रहे हैं. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो के लिए उन्हें एडवर्टाइज भी किया गया है. वो स्पेन की धरती पर वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. आप जानते हैं कि मैकइंटायर की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है.

सीएम पंक

सीएम पंक4 / 6

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. इसके बाद वो Raw के एपिसोड में आए थे. तब से WWE टीवी पर पंक नहीं दिखे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब पंक के ब्रांड में बदलाव हो सकता है. इस वजह से देखा जाए तो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनकी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस5 / 6

केविन ओवेंस की वापसी का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. पिछले साल रेसलमेनिया से पहले वो इन-रिंग एक्शन से बाहर हो गए थे. अब वो वापस आकर दर्शकों को खुश कर सकते हैं. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनके आने की संभावना जताई जा रही है.

शेमस

शेमस6 / 6

शेमस भी लंबे समय से एक्शन बाहर चल रहे हैं. हाल ही में उनकी वापसी की खबरें भी सामने आई थीं. अब वो इस हफ्ते  SmackDown के एपिसोड में आकर फैंस को तोहफा दे सकते हैं. शेमस को इस बार बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन