5 कारण क्यों Brock Lesnar को WWE SummerSlam 2026 में संन्यास लेकर फैंस का दिल नहीं तोड़ना चाहिए

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. कहा जा रहा है कि वहां पर ब्रॉक लैसनर WWE से रिटायरमेंट ले सकते हैं. लैसनर मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं. कुछ कारणों से लैसनर को अभी ये कदम नहीं उठाना चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE SummerSlam 2026

Brock Lesnar Retirement: पिछले महीने रेसलमेनिया में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाकर फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. हाल ही में लैसनर ने Raw में दोबारा वापसी कर ली है. उन्होंन फेमी के साथ अपनी राइवलरी जारी रखी. अब कहा जा रहा है कि वो SummerSlam 2026 में रिटायर हो सकते हैं. यहां हम आपको पांच कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों द बीस्ट को समर की सबसे बड़ी पार्टी में संन्यास नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

रेसलमेनिया 43 को देखते हुए

रेसलमेनिया 43 को देखते हुए2 / 6

रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा स्टार पावर की जरूरत होती है. WWE को वहां से मोटा पैसा मिलता है. ये एक बड़ा कारण है कि लैसनर को अभी WWE SummerSlam 2026 में रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिए. WWE को जरूर अगले साल मेगा इवेंट में लैसनर की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

युवा स्टार्स को बढ़ा सकते हैं आगे

युवा स्टार्स को बढ़ा सकते हैं आगे3 / 6

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर का मुकाबला जिस स्टार से होता है वो लाइमलाइट में आ जाता है. ओबा फेमी ने लैसनर को हराया और उन्होंने कामयाबी की सीढ़ी चढ़ना शुरू कर दिया. लैसनर के पास अभी कुछ अन्य यंग स्टार्स को आगे बढ़ाने की पूरी क्षमता है. इस वजह से भी उन्हें WWE SummerSlam 2026 में रिटायर नहीं होना चाहिए.

WWE को है जरूरत

WWE को है जरूरत 4 / 6

ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा औरा है. उनका दूसरा नाम ही बिजनेस है. कंपनी को अकेले दम पर वो तगड़ा पैसा कमा कर दे सकते हैं. ट्रिपल एच इस बात को अच्छे से जानते हैं. WWE में कम स्टार्स हैं जो बिजनेस ला सकते हैं. ऐसे में लैसनर की अभी भी कंपनी को जरूरत है. इस वजह से भी SummerSlam 2026 में लैसनर को रिटायर नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को मिलता है तगड़ा पैसा

ब्रॉक लैसनर को मिलता है तगड़ा पैसा5 / 6

ब्रॉक लैसनर बतौर पार्ट-टाइम काम करते हैं. इसके बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है. उन्हें घर बैठे भी मोटी रकम कंपनी से मिलती है. लैनसर को इस वजह से SummerSlam 2026 में रिटायर होने की जरूरत नहीं है. वो बीच-बीच में आकर अपनी नेटवर्थ को और बढ़ा सकते हैं.

फैंस को लगेगा झटका

फैंस को लगेगा झटका6 / 6

दुनिया का कोई भी रेसलिंग फैन नहीं चाहता है कि ब्रॉक लैसनर अभी रिटायर हो जाएं. रेसलमेनिया 42 में भी जब लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारे तो दर्शक रो पड़े थे. फैंस की भावनाओं को देखते हुए लैसनर को WWE SummerSlam 2026 में संन्यास नहीं लेना चाहिए. अभी वो कुछ सालों तक आराम से रेसलिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन