WWE ने Backlash 2026 के लिए ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, 4 स्टार्स रिंग में तबाही मचाने को हुए तैयार!

WWE Backlash 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. कंपनी इसमें बड़े मैचों का आयोजन करने वाली है. Raw के एपिसोड में दो तगड़े मुकाबलों की घोषणा की गई. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Backlash 2026

विज्ञापन

WWE Backlash 2026: हाल ही में रेसलमेनिया 42 का समापन हुआ है. फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिला. अब कंपनी Backlash 2026 की तैयारी में लग गई है. 9 मई को टेम्पा में एक शानदार शो होगा. इसका मैच कार्ड भी धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है. शो में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस सहित कंपनी के टॉप स्टार्स हिस्सा लेंगे. Raw और SmackDown में इसका बिल्डअप चल रहा है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दो बड़े मैचों का ऐलान Backlash के लिए कर दिया गया है. इन मुकाबलों में बहुत मजा आने वाला है. आइए आपको बताते कि कंपनी ने कौन-कौन से मैच तय किए हैं.

सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर की होगी टक्कर

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉन ब्रेकर ने वापसी कर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया था. उनकी वहज से रॉलिंस को गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इनकी राइवलरी काफी खतरनाक चल रही है. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में भी ब्रेकर ने रॉलिंस को खूब कूटा. इस हफ्ते दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे की खूब बेइज्जती की. अंत में रॉलिंस ने Backlash 2026 में ब्रेकर को मैच के लिए चुनौती पेश की. इसके बाद कंपनी ने दोनोंं के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

इयो स्काई का होगा बड़ा मैच

Raw में इयो स्काई का अब सिंगल्स रन शुरू हो गया है. इस हफ्ते उन्होंने बैकी लिंच के ओपन चैलेंज का जवाब दिया. बैकी और इयो के बीच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मैच हुआ. मैच के बीच में ओस्का ने आकर इयो का पांव खींच दिया और ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. इसका फायदा बैकी ने उठाया. उन्होंने इयो को मैन हैंडल स्लैम दिया और पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद ओस्का ने इयो के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. बाद में कंपनी ने दोनों के बीच Backlash 2026 में मैच ऑफिशियल कर दिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ